झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार आज एम्स देवघर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए रेल मार्ग से प्रातः देवघर पहुँचे। यह ऐतिहासिक समारोह भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित किया जा रहा है।
राज्यपाल महोदय के देवघर रेलवे स्टेशन पर आगमन के दौरान जिला प्रशासन व रेलवे अधिकारियों ने उनका औपचारिक स्वागत किया।
स्वागत करने वालों में देवघर के उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा, पुलिस अधीक्षक अजित पीटर डुंगडुंग, तथा रेलवे के वरीय पदाधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु देश के भावी चिकित्सकों को संबोधित करेंगी तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगी। एम्स देवघर के पहले दीक्षांत समारोह को लेकर चिकित्सा संस्थान, प्रशासनिक अमला एवं आम जनता में उत्साह और गर्व का माहौल है।