जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा/झारखंड: सदर प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बंजार किस्को टांड़ टोली में शुक्रवार को गरीब, असहाय और वृद्ध लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सेवा कार्य का आयोजन पूर्व राज्यसभा सांसद एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरज प्रसाद साहू के सौजन्य से किया गया।
कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस सोशल मीडिया चेयरमैन असलम अंसारी और मोहसिन अंसारी ने संयुक्त रूप से किया।
इस अवसर पर असलम अंसारी ने कहा धीरज प्रसाद साहू लोहरदगा और यहां के जरूरतमंद लोगों के मसीहा हैं। हर वर्ष कड़ाके की ठंड में वे जिले के गरीब, असहाय और वृद्ध नागरिकों के लिए कंबल उपलब्ध कराते हैं। इस वर्ष भी बढ़ती ठंड को देखते हुए जिलेभर में कंबल वितरण का अभियान चलाया जा रहा है, जो बेहद सराहनीय कदम है।
उन्होंने आगे कहा कि धीरज प्रसाद साहू हमेशा गरीबों, मजदूरों, युवाओं और खेल प्रतिभाओं के विकास और उत्थान के लिए समर्पित रहे हैं। जिले में बड़े स्तर पर कंबल वितरण होना लोहरदगा वासियों के लिए सौभाग्य की बात है।
कार्यक्रम में विशेष रूप से असलम अंसारी, सैफ खान, सीबू उरांव, मनोज बखला, प्रिया उरांव, पूजा कुमारी सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।
