जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : कुछ दिन पहले रांची–लोहरदगा पैसेंजर ट्रेन हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोहरदगा निवासी 38 वर्षीय अमजद खान का रांची रिम्स में सफल इलाज किया गया। हादसे में अमजद खान का पैर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था।
इलाज के दौरान मरीज के परिजनों ने युवा नेता रोहित उरांव (लोहरदगा विधायक सह पूर्व मंत्री डॉ. रामेश्वर उरांव के पुत्र) से सहयोग की गुहार लगाई। जानकारी मिलते ही रोहित उरांव ने मरीज की स्थिति पर तुरंत संज्ञान लिया और अपने प्रभारी सिकंदर खान के माध्यम से रिम्स प्रबंधन व डॉक्टरों से समन्वय स्थापित किया।
डॉक्टरों की देखरेख और रोहित उरांव की पहल से अमजद खान की सफल सर्जरी की गई। वर्तमान में उनकी सेहत में सुधार है और उन्हें छुट्टी मिलने के बाद परिवार अपने घर ले गया।
पहले भी की है कई लोगों की मदद
रोहित राव की यह पहली पहल नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने जिले के कई गंभीर रूप से बीमार और घायल मरीजों को रिम्स तक पहुँचाने और उनका सफल इलाज कराने में महत्वपूर्ण सहयोग किया है। यही वजह है कि स्थानीय लोग संकट के समय में मदद के लिए उनके पास पहुंचते हैं।
अमजद खान के परिवार ने रोहित राव के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी तत्परता और संवेदनशीलता के बिना यह संभव नहीं हो पाता।