जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा/झारखंड : भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की ओर से आज विभिन्न बूथों पर तिरंगा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने की।
हर घर तिरंगा का संदेश
अध्यक्ष सचिन कुमार साहू ने बताया कि “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत नगर के प्रत्येक बूथ पर तिरंगा वितरण किया जा रहा है, ताकि स्वतंत्रता दिवस पर हर घर पर तिरंगा लहराए और देशभक्ति का संदेश हर कोने तक पहुंचे।
कार्यकर्ताओं का उत्साह
सक्रिय सदस्य विजय खत्री ने कहा कि भाजपा द्वारा बूथ स्तर पर तिरंगा वितरण एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम है, जो आम जनता में राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और एकता की भावना को मजबूत करेगा।
इनकी रहीं उपस्थित
इस अवसर पर विजय खत्री, सत्यम कुमार, चंदन गोप, गोविंद नायक, राखी कुमारी, कंचन देवी, पायल नायक, गीता देवी, उर्मिला देवी, संध्या देवी, कमला देवी, अनीता देवी, कविता देवी, मुकेश नायक, निकेश नायक, सुमित्रा देवी, चंदन नायक, सनी नायक, अमन नायक, सत्यजीत नायक, लकी नायक, शुभम नायक, निखिल नायक, गंगा नायक, आकाश नायक, चाहत कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद रहे।