87
जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन का आज दिनांक 04 अगस्त 2025 को प्रातः नई दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और आईसीयू में भर्ती थे।
उनके निधन की सूचना मिलते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। लोहरदगा जिला समाहरणालय परिसर में वरीय प्रशासनिक पदाधिकारियों द्वारा एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जहां दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
शोकसभा में उपस्थित अधिकारियों ने दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया