जोहार हिंदुस्तान | रांची/झारखंड: रांची प्रेस क्लब में हमर अधिकार मंच की एक राज्यव्यापी बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश निराला ने की। बैठक में झारखंड के 12 जिलों से आए सदस्यों ने भाग लिया और संगठन के उद्देश्यों, विस्तार एवं आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत भगवान बिरसा मुंडा के चित्र पर माल्यार्पण एवं राष्ट्रगान के साथ की गई। इस अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तीन व्यक्तित्वों को ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। रोटी बैंक, रांची के संस्थापक विजय पाठक को रिम्स में जरूरतमंदों को वर्ष के 365 दिन निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराने के लिए, सदर अस्पताल रांची के लेजर एवं लेप्रोस्कॉपी सर्जन डॉ. अजीत कुमार को कोरोना काल में विशेष सेवा एवं सरकारी स्तर पर लेप्रोस्कॉपी सर्जरी को बढ़ावा देने के लिए तथा जमशेदपुर के सामाजिक कार्यकर्ता अरुणाभा कर को मनरेगा, आरटीआई, परमानेंट लोक अदालत और उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
हमर अधिकार मंच के केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश निराला ने अपने संबोधन में कहा कि 15 जून 2025 को 19 जिलों से आए सूचना का अधिकार कार्यशाला में शामिल एक्टिविस्टों की मांग पर हमर अधिकार मंच का गठन किया गया। मंच का मुख्य उद्देश्य नागरिकों के सिविल राइट्स के प्रति जागरूकता फैलाना है। उन्होंने बताया कि संस्था सूचना का अधिकार, सेवा का अधिकार, महिलाओं का अधिकार, बच्चों का अधिकार, मानवाधिकार, भोजन का अधिकार और उपभोक्ता अधिकार जैसे विषयों पर राज्यभर में कार्य करेगी।
बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष दीपेश निराला द्वारा शकील अख्तर (लोहरदगा) को केंद्रीय सचिव, प्रदीप राणा को केंद्रीय उपाध्यक्ष एवं कामिल टोपनो (लोहरदगा) को केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य मनोनीत किया गया तथा उन्हें मनोनयन पत्र प्रदान किया गया। साथ ही विभिन्न जिलों से जुड़े सदस्यों को सदस्यता प्रमाण-पत्र, परिचय पत्र एवं पदाधिकारी के रूप में मनोनयन पत्र सौंपे गए।
कार्यक्रम में उपाध्यक्ष रेणुका तिवारी, राजकुमार, प्रदीप राणा, प्रियब्रत प्रसाद, पवन कुमार केसरी, नवल किशोर लाल, संतोष मृदुला, मीना कुमारी, महासचिव उमाशंकर सिंह, सचिव चंद्रदेव बरनवाल चंदु, शाहिद आलम, ओमप्रकाश उपाध्याय, दिलबीर सिंह, शकील अख्तर, अनूप श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव मनीष बक्शी, दिलीप कुमार, आशीष जायसवाल, दीनबंधु कुमार, बिरेंद्र नगड़ूवार, कार्यकारिणी सदस्य सुजीत कुमार पांडेय, अश्वनी कुमार, शेखर कुमार, नीरज कुमार, गीता एक्का, रविंद्र मेहता, उषा कुमारी, कामिल टोपनो, दिनेश कुमार राय, सूरज कुमार सिन्हा, मनोज सिंह, राधा देवी, प्रदीप कुमार, दिनेश कुमार ठाकुर, खुशबू देवी, अखिल कुमार सहित अनिकेत कुमार, बैजनाथ महतो, अनिल कुमार, स्वप्ना, शुभाशीष चटर्जी, अमनुर भेंगरा, अरूप राय, विकास निरंजन, नीतू कुमारी, सुनील महतो, पिया बर्मन, रीतलाल मंडल, जय नारायण महतो, संजय कुमार सिंह, सूरज महतो, रिजवान कमर, किशोर कुमार, गीता कुजूर, मोहन प्रसाद वर्मा समेत झारखंड के विभिन्न जिलों से आए बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक के अंत में संगठन को और मजबूत बनाने तथा अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता अभियान को तेज करने का संकल्प लिया गया।