लोहरदगा ज़िला कांग्रेस कमेटी के संगठनात्मक निर्देशों के तहत संगठन सृजन वर्ष 2025 के अंतर्गत कैरो प्रखंड के चार पंचायतों—सढ़ाबे, कैरो, गजनी और नरौली—में ग्राम पंचायत कांग्रेस कमिटी (GPCC) का गठन किया गया।
इस गठन प्रक्रिया का नेतृत्व प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अनीस अहमद ने किया। बैठकों में जिला प्रशिक्षिका अनामिका सरकार, प्रखंड पर्यवेक्षक एनुल अंसारी, और मंडल अध्यक्ष महताब अंसारी सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बूथ प्रतिनिधि मौजूद थे।
गठन का उद्देश्य और प्रशिक्षण
बैठकों में नवगठित पंचायत कमेटियों की समीक्षा के साथ सक्रिय कार्यकर्ताओं को शामिल करते हुए जिम्मेदारी सौंपी गई। अनामिका सरकार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को प्रशिक्षण दिया और बताया कि पार्टी को पंचायत और बूथ स्तर पर मज़बूती देने हेतु यह अभियान चलाया जा रहा है।
इन पदाधिकारियों की रही विशेष उपस्थिति
संगठन विस्तार कार्यक्रम में निम्नलिखित प्रमुख कार्यकर्ता शामिल रहे: विजय उरांव, नारायण उरांव, परवेज अंसारी, विजय कुमार एक्का, मंगरा उरांव, बैजू मुंडा, किशोर उरांव, मंगल देव टाना भगत, जलील अहमद खान, जमील अंसारी, नईम अंसारी, मुस्लिम अंसारी, मोजाहिर अंसारी, जोरावर खान, सोमरा उरांव, शिवनाथ उरांव, जीवन लकड़ा, मकबूल अंसारी, इम्तियाज अंसारी, अमर रविदास, अकबर खान, सहजान अंसारी, डहरू उरांव, सफीक अंसारी, जतरू उरांव, रशीद अंसारी (अल्पसंख्यक अध्यक्ष), जियाउल अंसारी, देवराज उरांव, चरकू सरदार, सिराजुल अंसारी, नसीम अंसारी, मघया उरांव, ललित महतो, अनवर अंसारी, उमेश महली, शमीम अंसारी, भोला भगत, जाहिद अंसारी, सलीम खान, गुडरेज खान, मोहम्मद खान और अन्य सैकड़ों कार्यकर्ता।