जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा: लोहरदगा पुलिस ने शनिवार, 18 अक्टूबर 2025 को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 168 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। यह गांजा उड़ीसा के झारसुगोड़ा से बिहार ले जाया जा रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने चांपी चौक पर वाहन जांच अभियान चलाया, जिसके दौरान एक फोर्ड कार (रजिस्ट्रेशन संख्या – BR11Z3556) पुलिस को देखकर तेजी से भागने लगी।
पुलिस ने तुरंत पीछा किया और लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर चांपी स्थित कल्वा ढोड़ा के पास कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। मौके पर वाहन को घेरकर दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। वाहन की तलाशी अंचलाधिकारी कुडू की उपस्थिति में ली गई, जिसमें 168 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।
गिरफ्तार आरोपी
1. अमीश कुमार लाल (उम्र 19 वर्ष)
वर्तमान पता: बेलपहाड़, गुमाडेरा जहाज पाड़ा, थाना बेलपहाड़, जिला झारसुगोड़ा (उड़ीसा)
स्थायी पता: ग्राम नरौला, थाना ओबरा, जिला औरंगाबाद (बिहार)
2. आकाश राय (उम्र 19 वर्ष)
वर्तमान पता: बेलपहाड़, नियर गुमाडेरा फाटक, थाना बेलपहाड़, जिला झारसुगोड़ा (उड़ीसा)
स्थायी पता: ग्राम पिरौना, जिला छपरा (बिहार)
जप्त सामग्री
अवैध गांजा – 168 किलोग्राम
एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन
फोर्ड कार (रजिस्ट्रेशन संख्या BR11Z3556)
कार्रवाई व आगे की प्रक्रिया
दोनों आरोपियों के विरुद्ध कुडू थाना कांड संख्या 109/25 के तहत NDPS Act की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर तस्करी गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुट गई है।
छापामारी टीम
पु0अ0नि0 मनोज कुमार (थाना प्रभारी, कुडू थाना)
पु0अ0नि0 अश्विनी कुमार राणा (कुडू थाना)
स0अ0नि0 चारो उरांव (चांपी पिकेट)
कुडू थाना सैट-78 एवं चांपी पिकेट के सशस्त्र बल के जवान
