जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : मोमिन कॉन्फ्रेंस का आगामी 14 सितंबर को लोहरदगा स्थित नया नगर भवन में आयोजित होने वाला महासम्मेलन ऐतिहासिक और भव्य होगा। इसकी सफलता सुनिश्चित करने को लेकर भंडरा और कुडू प्रखंड में प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्रमशः भंडरा प्रखंड अध्यक्ष जुल्फान अंसारी और कुडू प्रखंड अध्यक्ष परवेज आलम ने की।
बैठक में प्रदेश सचिव सह संयोजक हाजी अब्दुल जब्बार, प्रदेश उपाध्यक्ष सवाहरत हुसैन, जिलाध्यक्ष हाजी सिकंदर अंसारी, कार्यकारी अध्यक्ष जहूर अंसारी, यूथ जिला अध्यक्ष ऐनुल अंसारी, वरीय उपाध्यक्ष इम्तियाज अंसारी, उपाध्यक्ष हातिम अंसारी, रौनक इकबाल, कमरूल इस्लाम, महासचिव रुस्तम अंसारी, नगर अध्यक्ष सेराज अंसारी, जिला सचिव सईद अंसारी समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए हाजी अब्दुल जब्बार ने कहा कि 14 सितंबर का सम्मेलन लोहरदगा ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। इस कार्यक्रम में मोमिन कॉन्फ्रेंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अंसारी, सूबे के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मंजूर अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष आबिद अली, अमानत अली समेत कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय हस्तियां शरीक होंगी। मौके पर मोमिन समाज के हक-अधिकारों को लेकर 15 सूत्री मांग पत्र भी सौंपा जाएगा।
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देशहित में मोमिन समाज ने बड़ी कुर्बानियां दीं, लेकिन आज भी सरकारी योजनाओं और सुविधाओं से वंचित हैं। अब समय आ गया है कि कौम अपनी एकजुटता दिखाए और हक-हकूक की लड़ाई लड़े। सम्मेलन के माध्यम से कौमी ताकत और एकता का परिचय दिया जाएगा।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि सभी लोग डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाकर अधिक से अधिक लोगों को सम्मेलन में आमंत्रित करें ताकि हजारों की संख्या में उपस्थिति दर्ज कराई जा सके।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने कहा कि सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने के लिए हर जिम्मेदारी का निर्वहन किया जाएगा।
इस दौरान सलमान अंसारी, नासिर अंसारी, अब्दुल मनान अंसारी, सेराजुल अंसारी, हलीम अंसारी, मोहम्मद जान अंसारी, तौफीक आलम, समद अंसारी, अशफाक अंसारी, अबू शमा अंसारी, हसबुद्दीन अंसारी, वारिश अंसारी, जफर इमाम, हफिजुल अंसारी, साजिद अंसारी, मोबारक अंसारी, मंजूर अंसारी, मुमताज अंसारी, बाबर अंसारी, खुर्शीद अंसारी, रजाक अंसारी, रशीद अंसारी, नसीम अंसारी, फिरोज अंसारी, मंसूर अंसारी, हबीब अंसारी, हैदर अंसारी, आरिफ अंसारी समेत दोनों प्रखंडों के सदर, सेकेट्री और गणमान्य लोग मौजूद थे।