जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : नन्दलाल +2 हाई स्कूल, अर्रु में आगामी 2 अक्टूबर गांधी जयंती के अवसर पर आयोजित होने वाले स्व. नन्दलाल प्रसाद स्मारक फुटबॉल टूर्नामेंट की तैयारियों को लेकर आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को समिति अध्यक्ष प्रकाश उराँव की अध्यक्षता में संपन्न हुई।
अध्यक्ष ने जानकारी दी कि यह टूर्नामेंट हर साल स्व. नन्दलाल प्रसाद साहू की स्मृति में आयोजित किया जाता है। इस वर्ष दुर्गा पूजा दशहरा मेले के कारण इसका शुभारंभ 3 अक्टूबर से होगा और 7 अक्टूबर को समापन होगा।
भाग लेने वाली टीमें और शुल्क
पुरुष वर्ग: कुल 32 टीमें, नामांकन शुल्क 4500/-
महिला वर्ग: कुल 8 टीमें, नामांकन शुल्क 2100/-
पुरस्कार राशि (पुरुष वर्ग)
प्रथम पुरस्कार – 81,000/-
द्वितीय पुरस्कार – 61,000/-
तृतीय पुरस्कार – 41,000/-
चतुर्थ पुरस्कार – 31,000/-
पाँचवाँ से आठवाँ स्थान – प्रत्येक टीम को 11,000/-
पुरस्कार राशि (महिला वर्ग)
प्रथम पुरस्कार – 20,000/-
द्वितीय पुरस्कार – 15,000/-
इसके अलावा व्यक्तिगत पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें मैन ऑफ द मैच, मैन ऑफ द सीरीज, हाई स्कोरर, बेस्ट गोलकीपर आदि शामिल हैं।
खेल का नियम
मैच ऑफ साइड नियम से खेले जाएंगे और मैदान पर अंतिम निर्णय अंपायर का होगा।
अध्यक्ष का संदेश
अध्यक्ष प्रकाश उराँव ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, अनुशासन और एकता का संदेश देने का जरिया है। स्व. नन्दलाल प्रसाद साहू की स्मृति में आयोजित यह टूर्नामेंट युवाओं को नई दिशा और प्रेरणा देगा। हमारा उद्देश्य है कि ग्रामीण प्रतिभाएँ आगे बढ़ें और राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएँ।
उन्होंने कहा कि फुटबॉल का मैदान यह सिखाता है कि बिना संघर्ष के कोई जीत संभव नहीं। असली पुरस्कार खेल भावना है, जो समाज को मजबूत और प्रगतिशील बनाती है।
बैठक में उपस्थित सदस्य
इस अवसर पर आयोजन समिति के संरक्षक कामेश्वर प्रसाद साहू, फजल अब्बास, अनिल उराँव, कार्यकारी अध्यक्ष मोकतार अंसारी, उपाध्यक्ष शौकत अंसारी, दुखिया उराँव, धर्मवीर उराँव, श्रीकुंवर लोहरा, महासचिव रुस्तम अंसारी, सचिव विजय कुमार पाठक, कोषाध्यक्ष गौतम प्रसाद साहू, उप कोषाध्यक्ष सरताज अंसारी, तथा सदस्य नेसार अंसारी सहित कई लोग उपस्थित थे।