जोहार हिंदुस्तान डेस्क | झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की सेहत को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती मंत्री की स्थिति में आंशिक सुधार हुआ है। हालांकि, उनकी हालत अभी भी गंभीर है और उन्हें जीवन रक्षक प्रणाली (वेंटिलेटर) पर रखा गया है।
अस्पताल के अनुसार, डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत की बारीकी से निगरानी कर रही है। मंत्री के शरीर में हल्की हलचल देखी गई है और उनका यूरिन भी सामान्य रूप से पास हो रहा है, जो इलाज के लिहाज से सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
क्या हुआ था रामदास सोरेन को?
कुछ दिन पहले शिक्षा मंत्री को ब्रेन हेमरेज हुआ था, जिसके बाद उन्हें गंभीर हालत में दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी स्थिति को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा है।
विशेषज्ञों से हो रही सलाह
मंत्री के इलाज में और सुधार लाने के लिए अमेरिका के मशहूर न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अशरफ से भी चिकित्सकीय राय ली जा रही है।
सरकार की नजदीकी निगरानी
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए हैं और मंत्री रामदास के सेहत से जुड़ी अपडेट मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को दे रहे हैं। राज्य सरकार मंत्री की चिकित्सा व्यवस्था में कोई कमी नहीं छोड़ रही है।