जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा/झारखंड : जिले के सेन्हा थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। लोहरदगा एसपी सादिक अनवर रिजवी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में पुलिस ने अवैध हथियार और भारी मात्रा में कारतूस बरामद करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को मिली सूचना के बाद की गई। जानकारी मिली थी कि नसीम अंसारी, निवासी हेसवे बाजारटोली, जो कथित तौर पर एक संगठन का समर्थक है, अपने पास अवैध हथियार और गोलियां छुपाकर रखे हुए है।
गुप्त सूचना पर बनी विशेष टीम
पुलिस अधीक्षक ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सत्यापन एवं छापेमारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया। टीम का नेतृत्व थाना प्रभारी नीरज झा कर रहे थे। टीम में पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) समीर कुमार तिर्की, नव नियुक्त डीएसपी सह अंचल निरीक्षक सुधीर प्रसाद साहू सहित सेन्हा थाना की टीम शामिल थी।
छापेमारी में दो नक्सली समर्थक गिरफ्तार
ग्राम हेसवे में छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो व्यक्तियों को पकड़ा।
1. नसीम अंसारी, पिता सराफत अंसारी
2. श्यामलाल यादव, पिता स्व. छटन यादव
पूछताछ में दोनों ने स्वीकार किया कि उन्होंने अपने घर के पास साके पहाड़ में अवैध हथियार छुपाकर रखे हैं।
बरामदगी: दो पिस्टल और बड़ी संख्या में कारतूस आरोपियों द्वारा बताए गए स्थान पर तलाशी के दौरान पुलिस ने निम्न सामान बरामद किया।
02 पीस पिस्टल (7.65 MM)
82 पीस (5.56 MM) INSAS राइफल कारतूस
03 पीस 0.315 (8 MM) कारतूस
बरामद हथियार बेहद खतरनाक माने जाते हैं और भारी मात्रा में कारतूस मिलने से यह स्पष्ट होता है कि आरोपी किसी बड़ी वारदात की तैयारी में हो सकते थे।
आरोपियों को जेल भेजा गया
पूरे मामले में सेन्हा थाना कांड संख्या 117/25 दर्ज किया गया है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
छापामारी टीम में शामिल अधिकारी
समीर कुमार तिर्की, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय)
सुधीर प्रसाद साहू, डीएसपी सह अंचल निरीक्षक
नीरज झा, थाना प्रभारी, सेन्हा
अविनाश कुमार, पुअनि
असर्फी बहेलिया, सअनि
गोवंघन तुरी, सअनि
सेन्हा थाना सशस्त्र बल
