जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : दुर्गा पूजा के अवसर पर राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत लोहरदगा जिला की महिलाओं को बड़ी सौगात दी है। सितंबर माह की सम्मान राशि जिले की 91,992 (इक्यानवे हजार नौ सौ ब्यानवे) महिलाओं के बैंक खातों में सीधे भेज दी गई है।
इस योजना के तहत कुल 22 करोड़ 99 लाख 80 हजार रुपये का आधार-आधारित भुगतान लाभुक महिलाओं को उपलब्ध कराया गया।
प्रखंडवार लाभुकों की संख्या
भंडरा प्रखंड – 13,075
कैरो प्रखंड – 8,083
पेशरार प्रखंड – 4,120
सेन्हा प्रखंड – 14,835
कुडू प्रखंड – 17,669
किस्को प्रखंड – 11,461
लोहरदगा प्रखंड – 11,534
इसके अलावा लोहरदगा शहरी क्षेत्र और विभिन्न नगर पंचायतों में भी हजारों महिलाएं इस योजना से लाभान्वित हुई हैं।
पेंशन योजनाओं का भी भुगतान
मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के साथ-साथ केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं का भुगतान भी कर दिया गया है।
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन
इंदिरा गांधी राष्ट्रीय दिव्यांग पेंशन योजना
इन योजनाओं के तहत 13,215 लाभुकों के बैंक खातों में जुलाई एवं अगस्त 2025 तक का भुगतान कर दिया गया है।