जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : लोहरदगा शहरी क्षेत्र के सोबरन टोली में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई जब एक महिला अचानक मोबाइल टावर की ऊंचाई पर चढ़ गई। देखते-ही-देखते बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर जुट गए और पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने महिला के पति के सहयोग से रेस्क्यू अभियान चलाया और करीब 150 फीट ऊंचाई से महिला को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिला घरेलू विवाद से गुस्से में यह कदम उठाई थी। हालांकि महिला किन परिस्थितियों में अपनी जान जोखिम में डालकर टावर पर चढ़ी, इसका स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आया है।
पुलिस ने नीचे उतरते ही महिला का चेहरा ढककर उसे और उसके पति दोनों को थाना ले गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से तहकीकात कर रही है।