जोहार हिंदुस्तान | रांची: झारखंड में लंबे समय से इंतज़ार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए खुशखबरी आई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आगामी 5 सितंबर (शिक्षक दिवस) को राज्यभर में 10,592 सहायक आचार्यों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे।
मुख्यमंत्री कार्यालय से जारी निर्देश के बाद स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने जिलों में तैयारी शुरू कर दी है। सभी जिलों को 31 अगस्त तक काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए गए हैं।
नियुक्ति का ब्योरा
इस बार स्नातक और इंटर प्रशिक्षित दोनों कोटियों के लिए नियुक्ति पत्र वितरित होंगे।
स्नातक प्रशिक्षित – 3370 पद
विज्ञान-गणित : 1390
भाषा : 959
सामाजिक विज्ञान : 1864
इंटर प्रशिक्षित – 7222 पद
विज्ञान-गणित : 3009
भाषा : 293
सामाजिक विज्ञान : 1069
प्रारंभिक शिक्षक कोटि : 1808
सभी चयनित अभ्यर्थियों को राज्यस्तरीय समारोह और जिलावार आयोजित कार्यक्रमों में नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।
टॉपर्स का सम्मान भी
इसी दिन झारखंड सरकार मैट्रिक और इंटर परीक्षा के 57 टॉपर्स को भी सम्मानित करेगी।
बोर्ड : JAC, CBSE, ICSE, ISC
इनाम राशि :
स्टेट टॉपर : 3 लाख
सेकेंड टॉपर : 2 लाख
थर्ड टॉपर : 1 लाख
शिक्षक दिवस बनेगा ऐतिहासिक
यह पहली बार होगा जब झारखंड में एक साथ 10 हजार से ज्यादा शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा जाएगा। इससे न केवल बेरोजगार युवाओं को रोजगार मिलेगा, बल्कि राज्य के शिक्षा तंत्र को भी मजबूती मिलेगी।