जोहार हिंदुस्तान | नई दिल्ली : जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक का मंगलवार को दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में निधन हो गया। वे पिछले कुछ समय से लंबी बीमारी से जूझ रहे थे।
सत्यपाल मलिक 77 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
सत्यपाल मलिक ने अपने सार्वजनिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी निभाई। वे जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल रहने के अलावा गोवा और मेघालय के राज्यपाल भी रहे। जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटाने की ऐतिहासिक प्रक्रिया के दौरान वे वहां के राज्यपाल थे।
राजनीतिक करियर में सत्यपाल मलिक ने भारतीय जनता पार्टी और जनता दल समेत कई दलों में सक्रिय भूमिका निभाई। वे उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद और लोकसभा सांसद भी रहे।
परिवार के मुताबिक, सत्यपाल मलिक का अंतिम संस्कार बुधवार को उनके पैतृक गांव में किया जाएगा।