लोहरदगाः आगामी 01 अगस्त को झारखंड आंदोलनकारी सह पूर्व विधायक स्व. कमल किशोर भगत की जयंती उनके ब्लॉक मोड़ के समीप स्थित आवासीय परिसर में 11:00 बजे से समारोह पूर्वक मनायी जायेगी।
इस संबंध में झारखंड आंदोलनकारी महासभा के जिला अध्यक्ष अनिल कुमार भगत, कार्यकारी अध्यक्ष अमर किन्डो, सचिव विशेषण भगत, उपाध्यक्ष उषा रानी लकड़ा, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार ठाकुर ने बुधवार को एक संयुक्त प्रेस बयान जारी किया है।
नेताओं ने कहा कि स्व. कमल किशोर ने ही झारखंड आंदोलनकारियों को चिन्हितीकरण कर मान-सम्मान, नियोजन एवं पेंशन आदि की मांगों को झारखंड विधानसभा के सदन में उठाए थे। जिसका परिणाम रहा कि आंदोलनकारी चिन्हितीकरण आयोग का गठन हुआ।
आंदोलनकारियों को कुछ लाभ मिलना शुरू हुआ है। झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनकी महति भूमिका को कभी भुलाया नहीं जा सकता। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केन्द्रीय अध्यक्ष राजू महतो एवं केन्द्रीय प्रधान महासचिव कयूम खान, जिला संयोजक प्रो. विनोद भगत, महिला संयोजिका विनिता खलखो बतौर विशिष्ठ अतिथि उपस्थित होंगे। बताया गया कि महासभा की ओर से स्व. कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत को सम्मानित किया जाएगा।