जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा: झारखंड के लोहरदगा जिले में कांग्रेस का “वोट चोर गद्दी छोड़” अभियान अब गांव-गांव तक पहुंचने लगा है।
इसी कड़ी में किस्को प्रखंड के ऊपर हिसरी पंचायत में यह हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला किसान कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहम्मद अरशद अयूब ने किया।
उन्होंने कहा कि यह अभियान पूर्व मंत्री सह विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के निर्देश पर चलाया जा रहा है, जिसका उद्देश्य जनता की आवाज़ को बुलंद करना और लोकतंत्र की मर्यादा को बचाना है।
लोकतंत्र की रक्षा के लिए जनता का हस्ताक्षर
कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और हस्ताक्षर कर अपनी एकजुटता दिखाई। मोहम्मद अरशद अयूब ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ का नारा अब जनता की जुबान बन चुका है। कांग्रेस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर यह संदेश दे रहे हैं कि लोकतंत्र जनता की आस्था है, उसे किसी कीमत पर कमजोर नहीं होने दिया जाएगा।
अभियान में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भागीदारी
गांव के लोगों ने इस आंदोलन को जनता की असली आवाज़ बताते हुए इसे सफल बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की मौजूदगी रही, जिनमें प्रमुख रूप से नेमूल अंसारी, फिरदोश अंसारी, बहौदीन शाह, युनुस अंसारी, ज़ौसर शाह, हसनैन अंसारी, बिरिया उरांव, मिनरोज उरांव, सुनील उरांव, ठाकरू उरांव आदि उपस्थित थे।