जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, लोहरदगा के तत्वावधान में रविवार 21 सितंबर 2025 को “स्वच्छता ही सेवा मैराथन दौड़ 2025” का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य लोगों को स्वच्छता और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक करना था।
यह मैराथन दौड़ भंडरा प्रखंड के पझरी पहाड़ से शुरू होकर लगभग 17 किलोमीटर की दूरी तय करने के बाद लोहरदगा बलदेव साहू स्टेडियम में संपन्न हुई।
कार्यक्रम में जिला के युवा धावकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वच्छ भारत अभियान का संदेश दिया। दौड़ के समापन अवसर पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
शीर्ष 10 धावकों का परिणाम इस प्रकार रहा
1. कमलाकांत उरांव – 1 घंटा 6 मिनट 12 सेकंड
2. परेमेश्वर राम – 1 घंटा 6 मिनट 50 सेकंड
3. राजेन्द्र भगत – 1 घंटा 8 मिनट 28 सेकंड
4. आनंद महतो – 1 घंटा 8 मिनट 31 सेकंड
5. संगीप अंसारी – 1 घंटा 9 मिनट 12 सेकंड
6. संदीप उरांव – 1 घंटा 9 मिनट 51 सेकंड
7. अमित उरांव – 1 घंटा 11 मिनट 49 सेकंड
8. विलियम उरांव – 1 घंटा 11 मिनट 58 सेकंड
9. साहिद अंसारी – 1 घंटा 12 मिनट 13 सेकंड
10. अमर मुण्डा – 1 घंटा 12 मिनट 15 सेकंड
महिला वर्ग परिणाम (शीर्ष 10 धाविका)
1. संगी कुमारी – 1 घंटा 24 मिनट 57 सेकंड
2. सीमा कुमारी – 1 घंटा 23 मिनट 10 सेकंड
3. क्रिति उरांव – 1 घंटा 29 मिनट 20 सेकंड
4. रेणु कुमारी – 1 घंटा 39 मिनट 30 सेकंड
5. रेखाश्री कुमारी – 1 घंटा 40 मिनट 15 सेकंड
6. रीना जोसेफ – 1 घंटा 46 मिनट 5 सेकंड
7. सविता उरांव –
8. नगीना कुमारी –
9. पुष्पलता कुमारी –
10. प्रिंका उरांव –
कार्यक्रम में मौजूद गणमान्य अधिकारी
मैराथन दौड़ कार्यक्रम में उपयुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, उप विकास आयुक्त दिलीप सिंह शेखावत, पेयजल और स्वच्छता प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अनूप हंसदा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा, एसडीएम अमित कुमार , पेयजल और स्वच्छता विभाग के डीपीएम प्रवेज आलम समेत कई प्रशासनिक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल युवाओं में प्रतिस्पर्धा की भावना जगाते हैं बल्कि स्वच्छता आंदोलन को भी नई ऊर्जा प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम का समापन विजेताओं को सम्मानित कर और सभी प्रतिभागियों से स्वच्छता बनाए रखने की शपथ दिलाकर किया गया।