जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : माँ अंबे दुर्गा पूजा समिति साइडिंग पावरगंज, लोहरदगा ने भव्य दुर्गा पूजा पंडाल को कलाकार अब अंतिम रूप दे रहे हैं। इस बार का विशेष आकर्षण यह रहेगा कि पंडाल का डिज़ाइन सुपरहिट फ़िल्म बाहुबली के महेशमति पैलेस पर आधारित होगा।
पूजा समिति के अध्यक्ष आकाश पटनायक, महामंत्री गौरव सिन्हा, उपाध्यक्ष विकास वर्मा, शैलेश वर्मा, विकास साहू, सूरज तिवारी, अंकुर सिन्हा, सचिन आनंद, गणेश वर्मा, कोषाध्यक्ष ऋतिक वर्मा, सह-कोषाध्यक्ष गंगा साहू, सुजल साहनी सहित पूरी टीम दिन-रात तैयारी में जुटी हुई है।
समिति के आजीवन संरक्षक नंद किशोर प्रसाद ने बताया कि इस दुर्गा पूजा की नींव वर्ष 1992 में रखी गई थी। उस समय इसे तत्कालीन वार्ड आयुक्त किशोर कुमार वर्मा, शत्रुघ्न तिर्की, अरुण वर्मा, सुबोध सिन्हा, नंद किशोर प्रसाद सहित कई गणमान्य लोगों के नेतृत्व में शुरू किया गया था। तब से लगातार 33 वर्षों से भव्य और शानदार रूप से पूजा का आयोजन किया जा रहा है।
संरक्षक मंडली में राजेश महतो, राकेश शर्मा, शत्रुघ्न तिर्की, मिथलेश तिवारी, संजय साहू, सुबोध सिन्हा, दिलीप पटनायक, अरुण वर्मा, राजीव सिन्हा, आलोक वर्मा, आनंद ठाकुर, सत्यजीत सिंह आदि सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
पूजा पंडाल के आर्ट डायरेक्टर गौतम चंदा और निखिल शर्मा ने बताया कि इस बार का पंडाल दर्शकों के लिए किसी अद्भुत अनुभव से कम नहीं होगा। महेशमति पैलेस की झलक देखने के लिए दूर-दराज़ से लोग आने की उम्मीद है।
समिति ने अपील की है कि श्रद्धालु और भक्तगण परिवार सहित आकर माँ दुर्गा के दर्शन करें और इस ऐतिहासिक आयोजन का हिस्सा बनें।