जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा/झारखंड : लोहरदगा जिला एथलेटिक एसोसिएशन कार्यालय का उद्घाटन राजेंद्र भवन में विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, वरीय उपाध्यक्ष मनोज प्रसाद (अधिवक्ता), स्वागत समिति के अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी, पूर्व प्राचार्य लोहरा उरांव एवं कुद्दूस कुरैशी द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर जिले में आयोजित होने वाली 68वीं ओपन एथलेटिक मीट को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बताया गया कि 68वीं जिला स्तरीय ओपन एथलेटिक मीट का आयोजन 30 जनवरी से 01 फरवरी 2026 तक ललित नारायण स्टेडियम, लोहरदगा में किया जाएगा। 30 जनवरी को होने वाले उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपायुक्त डॉ. कुमार ताराचंद, विशिष्ट अतिथि पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिज़वी तथा विशेष अतिथि के रूप में डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत को आमंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। वहीं समापन समारोह में झारखंड सरकार के मंत्री एवं अन्य विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति प्रस्तावित है।
उद्घाटन समारोह में उर्स लाइन कॉन्वेंट हाई स्कूल की छात्राओं द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा, जिसका नेतृत्व टीम लीडर एवं कार्यकारी सचिव अजय प्रसाद प्रजापति करेंगे। वहीं समापन समारोह में उर्स लाइन प्राथमिक महिला प्रशिक्षण महाविद्यालय की छात्राएं प्राचार्य सिस्टर वंदना एक्का के नेतृत्व में स्वागत एवं पारंपरिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगी।
इस अवसर पर वरीय उपाध्यक्ष मनोज प्रसाद ने कहा कि वर्ष 1951 से लगातार संचालित यह एथलेटिक प्रतियोगिता झारखंड की सबसे पुरानी खेल प्रतियोगिता है और इसे और बेहतर बनाने के लिए संगठन निरंतर प्रयासरत है। विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव के प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने कहा कि 68वीं जिला एथलेटिक मीट यादगार और ऐतिहासिक होगी, इसमें खिलाड़ियों और दर्शकों दोनों के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
स्वागत समिति के अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी ने कहा कि लोहरदगा एथलेटिक मीट जिला की शान और गौरव है। यह साहू परिवार के स्वर्गीय रॉय साहब बलदेव साहू, स्वर्गीय शिव प्रसाद साहू, स्वर्गीय नंदलाल साहू एवं स्वर्गीय किशोर साहू की धरोहर है, जिसे और बेहतर रूप देने का दायित्व हम सभी का है। पूर्व प्राचार्य लोहरा उरांव ने कहा कि पहले एथलेटिक मीट में बड़ी संख्या में दर्शक आते थे, लेकिन वर्तमान समय में जनभागीदारी कम हुई है, इसलिए ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए जिससे मनोरंजन के साथ-साथ लोगों को मैदान तक आने के लिए प्रेरित किया जा सके।
कुद्दूस कुरैशी ने कहा कि एथलेटिक मीट को सफल बनाने में सभी की भागीदारी आवश्यक है। यदि सभी ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करेंगे तो कोई कठिनाई नहीं आएगी। सभी खिलाड़ी हमारे अतिथि हैं, उनकी इज्जत और प्रतिष्ठा बनाए रखना हम सभी का कर्तव्य है।
कार्यकारी सचिव किशोर कुमार वर्मा ने कहा कि इस बार एथलेटिक मीट में विगत 30 से 40 वर्षों तक खेल सेवा देने वाले सदस्यों को सम्मानित कर खेल संस्कार को मजबूत करने का प्रयास किया जाएगा। सम्मानित किए जाने वाले सदस्यों में सुनील नायक, शकील अख्तर, असरफ जमील सहित अन्य नामों को चिन्हित किया गया है।
इस अवसर पर कमल प्रसाद केसरी, शकील खान, अयूब आलम, हसीन अख्तर, मुरारी गोस्वामी (कार्यालय इंचार्ज), अजय अग्रवाल, अजय प्रसाद प्रजापति, नम्रता भगत (कोच), रंजीत साहू, विवेक कुमार, अफरोज आलम, बालक राम, साबिर हुसैन, अनस अहमद, मदन प्रसाद, सैयद सुजाउद्दीन, महावीर ओझा सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम के अंत में पूर्व उपाध्यक्ष सह कार्यकारी सचिव जाहिद अहमद के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की