जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा/पेशरार: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संगठन सृजन वर्ष 2025 अभियान के तहत पेशरार प्रखंड अंतर्गत तुईमू, सीरम और हेसाग पंचायतों में कांग्रेस कमेटी के गठन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। यह बैठक प्रखंड अध्यक्ष विनोद खेरवार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें कांग्रेस के जिला प्रशिक्षिका अनामिका सरकार, प्रखंड पर्यवेक्षक डोमन उरांव, कैरो प्रखंड पर्यवेक्षक ऐनुल अंसारी और मंडल अध्यक्ष बिना कुमारी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक में तुईमू और हेसाग पंचायत कांग्रेस कमेटियों का गठन किया गया। इस अवसर पर चयनित पंचायत पदाधिकारियों को जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं और उन्हें पार्टी की कार्यशैली व नीतियों से अवगत कराया गया।
पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने का है संकल्प
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रखंड अध्यक्ष विनोद खेरवार ने कहा… जिन कार्यकर्ताओं को पंचायत कमेटी में जिम्मेदारी दी गई है, वे ईमानदारी से पार्टी को मजबूत करने का काम करें। हर पंचायत में मासिक बैठकें होंगी, ताकि जनता की समस्याएं सुनी जा सकें और उनका समाधान प्रखंड व जिला स्तर पर किया जा सके।
प्रखंड पर्यवेक्षक डोमन उरांव ने कहा कि संगठन सृजन अभियान के तहत हर पंचायत में लोगों को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है.. हमें गांव-गांव, टोला-टोला तक पहुंचना है और राहुल गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। जब संगठन मजबूत होगा, तभी आने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत संभव होगी।
इस दौरान जिला प्रशिक्षिका अनामिका सरकार द्वारा नवचयनित पदाधिकारियों को संगठनात्मक दायित्वों और पार्टी अनुशासन को लेकर प्रशिक्षण भी दिया गया।
बैठक में ये रहे प्रमुख रूप से शामिल
प्रखंड अध्यक्ष विनोद खेरवार, प्रशिक्षिका अनामिका सरकार, पर्यवेक्षक डोमन उरांव, ऐनुल अंसारी, मंडल अध्यक्ष बिना कुमारी, रामदयाल खेरवार, बिशेश्वर सिंह, नागेन्द्र खेरवार, रामलाल असुर, बसंत उरांव, रवि भगत, परमिला उरांव, संदीप खेरवार, सलामत उरांव, कुलदीप तिर्की, मनीष उरांव, आबिद अंसारी, जाहिद अंसारी, सुरेश्वर भुइंया, धीरज सिंह, जियाउद्दीन अंसारी, राजू तुरी, सरिता देवी, सुरेंद्र उरांव, हरि असुर, बसंत नगेसिया सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।