जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा: विद्युत चोरी पर रोक लगाने के लिए झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JUVNL) के संयुक्त दल ने शुक्रवार, 29 अगस्त 2025 को लोहरदगा में विशेष छापामारी अभियान चलाया। इस कार्रवाई में सहायक विद्युत अभियंता अज्जू कश्यप, सुबोध कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
अभियान के दौरान तीन लोगों पर बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया। इनमें जलील अंसारी (53) निवासी हीरही मोहल्ला, लोहरदगा; अरशद अंसारी (36) निवासी हिरही बड़का टोली, लोहरदगा; और श्रीचंद साहू (50) निवासी कुजरा बरवा टोली, लोहरदगा शामिल हैं।
जलील अंसारी पर आरोप है कि उन्होंने अपने व्यवसायिक प्रतिष्ठान अंसारी किराना स्टोर और नाजिस वस्त्रालय में 400 KW बिजली का अवैध उपयोग किया। वहीं अरशद अंसारी ने अपने पक्के मकान में लगभग 200 KW और श्रीचंद साहू ने अपने घर में 200 KW बिजली चोरी की।
छापामारी के बाद सहायक अभियंता अज्जू कश्यप और सारणी पुरुष सुबोध कुमार सिंह ने बताया कि सभी अवैध तार जब्त कर लिए गए हैं और अभियुक्तों के खिलाफ भारतीय विद्युत अधिनियम की धारा 136/137 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उन्होंने आम जनता से अपील की कि बिजली चोरी जैसी अवैध गतिविधियों की सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को दें, ताकि बिजली व्यवस्था को पारदर्शी और सुचारु बनाया जा सके