जोहार हिंदुस्तान : रामगढ़ जिला के पतरातू प्रखंड अंतर्गत कटिया बस्ती पंचायत सचिवालय में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना और मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत एक रोजगार मेला का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के सहयोग से किया गया।
कार्यक्रम का उद्घाटन पंचायत के मुखिया किशोर कुमार महतो ने किया। अध्यक्षता उप मुखिया नंदकिशोर महतो ने की और संचालन किरण कुमारी ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत में संस्था की ओर से मुखिया को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
मुखिया किशोर महतो ने कहा कि ऐसे मेले गांव के युवाओं के लिए बहुत फायदेमंद हैं। इससे उन्हें रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलता है। संस्था के माध्यम से 3-4 महीने का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसके बाद युवाओं को रोजगार दिया जाता है।
कार्यक्रम में पंचायत समिति सदस्य अनीता जैन, काउंसलर मनीता कुमारी, शांति कुमारी, वार्ड सदस्य रीता देवी, नूनी देवी, सेविका गुड़िया देवी, सुनीता देवी, सोनी देवी, भूमिका कुमारी, गुड्डी देवी, बबीता देवी, ममता देवी, गोपाल महतो, राजेश महतो, गोविंद महतो सहित कई लोग उपस्थित थे।