जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : दिल्ली में आयोजित होने वाली अंडर-14 टेनिस बॉल क्रिकेट राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए झारखंड टीम की घोषणा कर दी गई है, जिसमें लोहरदगा जिले के 6 होनहार खिलाड़ियों का चयन हुआ है। यह जिले के लिए गर्व का पल है। यह चयन न केवल खिलाड़ियों बल्कि पूरे लोहरदगा के लिए सम्मान और गर्व का क्षण है। अब सबकी निगाहें इन युवा खिलाड़ियों पर होंगी कि वे राष्ट्रीय मंच पर कैसा प्रदर्शन करते हैं।
चयनित खिलाड़ी
1. अभिनव कुमार
2. मयंक मिश्रा
3. जागृत उरांव
4. शशांक मिश्रा
5. पियुष कुमार साहू
6. आयुष कुमार साहू
इस मौके पर जिला टेनिस बॉल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष शकील अहमद और सचिव साबिक आलम ने बताया कि इन खिलाड़ियों का चयन उनके बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। संघ के कोषाध्यक्ष एस. शहजादा सन्नु भी इस अवसर पर मौजूद रहे।
गणमान्य लोगों ने दी चयनित खिलाड़ियों को शुभकामनाएं
टीम चयन पर लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, पूर्व मंत्री एवं लोहरदगा विधायक रामेश्वर उरांव, पूर्व एमएलसी प्रवीण सिंह, लोहरदगा उपायुक्त डॉ. कुमार तारणेश, पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी, डीडीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत, एसडीओ अमित कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी भगत, सामाजिक कार्यकर्ता देवाशीष कार, एस. के. झा, एस. सुजाउद्दीन राजा, मास्टर मुमताज अंसारी और आशिस कुमार रणजी समेत कई गणमान्य व्यक्तियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और राष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन की उम्मीद जताई।
रवाना होगी टीम
झारखंड टीम 15 अगस्त 2025 को रांची रेलवे स्टेशन से स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस द्वारा दोपहर 3 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी। प्रतियोगिता का आयोजन 18 से 20 अगस्त तक कर्नल सिंह स्टेडियम, दिल्ली में किया जाएगा।