जोहार हिंदुस्तान | कोडरमा लोकसभा क्षेत्र में आगामी 23 सितंबर से 25 दिसंबर 2025 तक “सांसद खेल महोत्सव 2025” का भव्य आयोजन होने जा रहा है। यह महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “खेलो इंडिया” और “फिट इंडिया” अभियान की भावना को आगे बढ़ाते हुए युवाओं को खेल और फिटनेस का सबसे बड़ा मंच प्रदान करेगा।
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि यह महोत्सव न केवल खेल प्रतिभाओं को पहचान देगा, बल्कि युवाओं में फिटनेस, अनुशासन और टीम भावना को भी मजबूत करेगा।
महोत्सव के मुख्य उद्देश्य
ग्रामीण और शहरी खिलाड़ियों को समान अवसर देना
खेल प्रतिभाओं की पहचान और प्रोत्साहन
युवाओं में स्वास्थ्य, अनुशासन और टीम भावना का विकास
आधुनिक खेलों के साथ पारंपरिक खेलों को बढ़ावा देना
प्रतियोगिताओं का शेड्यूल
1. फुटबॉल टूर्नामेंट-1 – 23 सितंबर से 25 अक्टूबर | सी.एम. हाई स्कूल ग्राउंड, डोमचांच
2. फुटबॉल टूर्नामेंट-2 – 3 अक्टूबर से 31 अक्टूबर | बरकट्ठा स्टेडियम, अडवार
3. खो-खो – 6 से 18 अक्टूबर | सीएच स्कूल, झुमरी तिलैया
4. लगोरी/सत्तूलिया (सात पत्थर) – 6 से 18 अक्टूबर | सीएच स्कूल, झुमरी तिलैया
5. कबड्डी – 6 से 18 अक्टूबर | सीएच स्कूल, झुमरी तिलैया
6. बैडमिंटन – 1 से 4 नवंबर | इंडोर स्टेडियम, गिरिडीह
7. टेबल टेनिस – 9 नवंबर | इंडोर स्टेडियम, गिरिडीह
8. वॉलीबॉल – 6 से 10 नवंबर | केवीएस गिरिडीह (पिंडाटांड़ पंचायत)
9. शतरंज – 10 से 15 नवंबर | इंडोर स्टेडियम, गिरिडीह
10. एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) – 10 से 15 नवंबर | केवीएस गिरिडीह (पिंडाटांड़ पंचायत)
सांसद अन्नपूर्णा देवी का संदेश
उन्होने कहा यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं बल्कि ‘फिट युवा – विकसित भारत’ के संकल्प की दिशा में एक बड़ा कदम है। मैं सभी खिलाड़ियों, अभिभावकों और खेलप्रेमियों से अपील करती हूँ कि वे इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और इसे ऐतिहासिक बनाएं। आइए, कोडरमा की धरती से फिटनेस, अनुशासन और खेल भावना का संदेश पूरे भारत तक पहुंचाएं।