जोहार हिंदुस्तान |गुमला: स्वतंत्रता दिवस के 79वें वर्षगाँठ के अवसर पर गुमला जिला राष्ट्रभक्ति और उत्साह के रंग में रंगा नजर आया। मुख्य समारोह का आयोजन परमवीर अल्बर्ट एक्का स्टेडियम में भव्य रूप से हुआ, जहाँ झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
मंत्री चमरा लिंडा ने परेड की सलामी ली और तिरंगा फहराकर राष्ट्रीय गर्व का प्रदर्शन किया। अपने संबोधन में उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के अमर बलिदानियों को नमन करते हुए कहा कि गुमला के वीर सपूत — लांस नायक परमवीर चक्र विजेता अल्बर्ट एक्का, जतरा टाना भगत, तेलंगा खड़िया, बख्तर साय जैसी शख्सियतें नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। उन्होंने युवाओं से शिक्षा, खेल और तकनीकी क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त कर गुमला का नाम रोशन करने की अपील की।
शिक्षा, खेल और उच्च उपलब्धियों पर जोर
चमरा लिंडा ने जिले के बच्चों को IIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में प्रवेश पाने के लिए तैयार रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार 300 बच्चों को IIT भेजने का लक्ष्य रखा गया है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी छात्रों को आगे बढ़ाने हेतु इंग्लैंड भेजने की योजना पर काम हो रहा है। उन्होंने खेलों में विशेषकर बालिकाओं की भागीदारी बढ़ाने पर बल दिया और जिले की राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय उपलब्धियों पर गर्व व्यक्त किया।
विकास योजनाओं की झलक
समारोह में जिला प्रशासन की ओर से विभिन्न विभागों की योजनाओं और उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया गया।
वनाधिकार के तहत 81 दावों को स्वीकृति, 17,497 एकड़ भूमि का चनपटा वितरण।
प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान के तहत PVTG बहुल 13 ग्रामों में बहुउद्देश्यीय केन्द्र की स्थापना।
सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से वृद्ध, विधवा और दिव्यांगजन को लाभ।
आंगनबाड़ी केन्द्रों में कुपोषित बच्चों को रागी लड्डू का वितरण।
39 लोगों को बैटरी चालित रिक्शा और 270 लोगों को सहायक उपकरण प्रदान।
शिक्षा क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति
सरकारी विद्यालयों में निःशुल्क पोशाक, किट और पाठ्यपुस्तकों का वितरण।
मैट्रिक में 87.74% और इंटर में उत्कृष्ट परिणाम।
160 विद्यालयों में ICT लैब, 224 में स्मार्ट क्लास, 816 विद्यालयों में टैब का वितरण।
कौशल विकास और रोजगार के अवसर
2025-26 में 1 रोजगार मेला, 3 भर्ती कैम्प के जरिए 1,225 लोगों को रोजगार।
24 स्थानों पर कैरियर काउंसलिंग।
लघु कुटीर उद्यम विकास योजना के तहत 1,200 कारीगरों को प्रशिक्षण और वित्तीय सहायता।
खेल जगत में गुमला की चमक
5 महिला फुटबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षणरत।
खेलो इंडिया यूथ गेम्स में 9 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीते।
हॉकी इंडिया सब-जूनियर चैम्पियनशिप और एशियाई पारा थ्रो बॉल चैम्पियनशिप में पदक हासिल।
कृषि, मत्स्य और पशुपालन में आत्मनिर्भरता
प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत 822 हेक्टेयर भूमि पर आधुनिक सिंचाई।
एग्री स्मार्ट ग्राम योजना के तहत 100% किसानों को योजनाओं से जोड़ा गया।
मत्स्य उत्पादन में आत्मनिर्भरता और 902 पशुधन का वितरण।
खाद्य, आपूर्ति और अधोसंरचना विकास
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना से 1,68,937 परिवार लाभान्वित।
PVTG डाकिया योजना के तहत 3,613 परिवारों को घर-घर खाद्यान्न।
15 महत्वाकांक्षी सड़क परियोजनाएँ प्रगति पर, जिनमें NH-23, NH-143D और भारतमाला परियोजना शामिल।
सम्मान और पुरस्कार वितरण
113 झारखंड/वनांचल आंदोलनकारियों और आश्रितों, 12 पुलिस कर्मियों व 5 उत्कृष्ट कर्मियों का सम्मान।
परेड टुकड़ियों, बैण्ड पार्टी, राष्ट्रीयगान दल, कृषि विभाग के घुड़सवारी दल और परेड कमांडेंट अभिमन्यु को पुरस्कार।
ये रहे उपस्थिति
इस अवसर पर उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित, पुलिस अधीक्षक हरीश बिन ज़मां, जिला परिषद अध्यक्ष, जिला परिषद उपाध्यक्ष, जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, निदेशक DRDA, अनुमंडल पदाधिकारी गुमला, DCLR, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी, जिला नजारत उप समाहर्ता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खनन पदाधिकारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी, कर्मी, स्कूली बच्चे और आम नागरिक बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
अंत में चमरा लिंडा ने जिलावासियों से जिले को शांत, अनुशासित और समृद्ध बनाने में सहयोग की अपील की और सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।