जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड के बड़की चाँपि स्थित दुर्गा मंदिर में सावन पूर्णिमा के पावन अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना, अखंड हरिकीर्तन, भंडारा और प्रसाद वितरण का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन मंदिर कमिटी और आयोजन समिति द्वारा वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।
पूजा और धार्मिक अनुष्ठान
मंदिर के पुरोहित अनूप देव पौराणिक ने यजमान राजेश कुमार सिंह के साथ विधिवत पूजा, आरती और मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम की शुरुआत की। शनिवार सुबह 10 बजे से 24 घंटे का अखंड हरिकीर्तन प्रारंभ हुआ, जिसमें दूर-दराज से पहुँची कीर्तन मंडलियों ने अपनी मधुर भक्ति धुनों से पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।
भक्तों का उमड़ा सैलाब
दुबांग, बंदुआ, नरकोपी, जिमा, चंदवा, हेंदलासो, सुकमार, सलगी, चाँपि, चाँपि महतो टोली, कुंडगड़ा, होटवार, चुन्द डूमर टोली, पतराटोली सहित लोहरदगा, लातेहार और रांची जिलों के विभिन्न गाँवों से सैकड़ों भक्तों ने इस धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। कीर्तन मंडलियों को यजमान राजेश कुमार सिंह ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।
श्रद्धांजलि और पुण्यतिथि
इस मौके पर श्रद्धालुओं ने स्व. सुरेश सिंह जी की पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित किए और उनके सामाजिक योगदानों को याद किया।
भक्तिमय माहौल
कार्यक्रम के दौरान “हरे राम, हरे कृष्ण” के जयघोष से पूरा बड़की चाँपि क्षेत्र गूंज उठा। मंदिर प्रांगण में भजन-कीर्तन, शंख और घंटियों की ध्वनि के बीच श्रद्धालु भक्ति में लीन रहे।
इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित रहे
पुरोहित अनूप देव पौराणिक, रमेश देव पौराणिक, अलख निरंजन तिवारी, राजेश कुमार सिंह, कन्हैया सिंह, विनोद सिंह, अवधेश सिंह, भूपाल पाठक, यदुनंदन तिवारी, लाल अशोक नाथ शाहदेव, अतुल पाठक, सुरेंद्र बैद्य, लाल अमित नाथ शाहदेव, लाल अमर नाथ शाहदेव, संजीव आजाद, रोहित अग्रवाल, मुकेश सिंह, मनोज प्रसाद, अजय बैद्य, संतोष सिंह, श्रेष्ठ सिंह, नवीन सिंह, अभिमन्यु सिंह, विनय सिंह, अरुण सिंह, आनंद सिंह, मुकेश साहू, मुनेश्वर साहू, प्रमोद साहू, मुंशी महतो, लाल गौरी नाथ शाहदेव, लाल पंचम नाथ शाहदेव, मनोज गुप्ता, ब्रज सिंह, सुरेश ठाकुर, जयजीत प्रजापति, अमोद पाठक, ललन सिंह, केदार महतो, राजू अग्रवाल, नीरज प्रसाद, कामेश यादव, राजन मुखर्जी, संतोष पांडेय, राम सिंह, राजेंद्र यादव, पप्पू कुमार, मदन महतो, अवधेश पाठक, परिबा महतो, प्रदीप अग्रवाल, अनिरुद्ध महतो, कृष्णा राम, सुरेंद्र प्रजापति, राधा अग्रवाल, भरत वर्मा, शंकर सिंह, बिहारी प्रजापति, राजेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य और ग्रामवासी।