जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : पुलिस अधीक्षक सादिक अनवर रिजवी को लगातार सूचना मिल रही थी कि शहरी क्षेत्र में कुछ लोग अवैध रूप से ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। इसी क्रम में 26 सितंबर 2025 की शाम विशेष इनपुट मिला कि बीएस कॉलेज के आसपास नशीले पदार्थों की बिक्री होने वाली है।
सूचना के सत्यापन और त्वरित कार्रवाई के लिए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी श्रद्धा केरकेट्टा के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया। रात करीब 9:30 बजे टीम ने बीएस कॉलेज मोड़ पर छापामारी की। पुलिस को देखकर एक युवक भागने लगा, जिसे घेरकर पकड़ लिया गया।
गिरफ्तार युवक की पहचान जितन गोस्वामी उर्फ सेठी (26 वर्ष), पिता बसंत गोस्वामी, पता – पुराना शुक बाजार पार्क, लोहरदगा के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से 11 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 2.50 ग्राम) और एक मोबाइल बरामद किया गया।
पुलिस का बयान
पकड़े गए युवक से पूछताछ में कई साथियों और सप्लायरों की जानकारी मिली है। पुलिस का कहना है कि इस मामले में और गिरफ्तारियां एवं बरामदगी की संभावना है।
इस संबंध में लोहरदगा थाना कांड संख्या – 179/2025, दिनांक 26.09.2025, धारा-17(a)/21(a)/22(a)/29 NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
1. जितन गोस्वामी उर्फ सेठी (26 वर्ष) पिता – बसंत गोस्वामी पता – पुराना शुक बाजार पार्क, लोहरदगा
बरामद सामान
11 पुड़िया ब्राउन शुगर (कुल वजन 2.50 ग्राम)
1 मोबाइल फोन
छापामारी दल में शामिल पुलिस अधिकारी और जवान
श्रद्धा केरकेट्टा, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, लोहरदगा
रत्नेश मोहन ठाकुर, पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी, लोहरदगा थाना
पु.अ.नि. मो. शारिक खान, पु.अ.नि. रमेश कुमार सिंह, पु.अ.नि. संजय कुमार, पु.अ.नि. गैलेन रजवार, पु.अ.नि. किशोर कुमार दास
तकनीकी शाखा एवं थाना बल के अन्य अधिकारी-कर्मचारी – नीरज कुमार मिश्र, स्वर्ण साहू, जयमंगल सिंह, कौशल कुमार यादव, ललित उरांव, निर्मल मार्शल मिंज, मुकेश कुमार शर्मा, सत्य किशोर कुमार, विजय कुमार शर्मा, स्वेता मालिनी टोप्पो आदि।