जोहार हिंदुस्तान| रांची: झारखंड राज्य के निर्माता, दिशोम गुरु और पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन के निधन पर जमीयतुल कुरैश चौरासी पंचायत के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष हाजी अफसर कुरैशी ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा दिशोम गुरु शिबू सोरेन न सिर्फ झारखंड आंदोलन के प्रणेता थे, बल्कि उन्होंने आदिवासियों, वंचितों और पिछड़ों की आवाज़ को राष्ट्रीय मंच तक पहुंचाया। उनके नेतृत्व और संघर्ष की मिसाल सदियों तक दी जाती रहेगी। उनका निधन झारखंड ही नहीं, पूरे देश के लिए अपूरणीय क्षति है। हम उनके प्रति गहरी श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।”