झारखंड सरकार के अनुसूचित जनजाति, जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री चमरा लिंडा आज गुमला जिले के बसिया प्रखंड स्थित एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय में पौधारोपण एवं साइकिल वितरण कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा प्रोत्साहन और खेलों के महत्व पर विस्तार से संवाद किया। मंत्री चमरा लिंडा के कार्यक्रम स्थल पहुंचने पर जिला प्रशासन के द्वारा उनका पारंपरिक रूप से स्वागत किया गया। तत्पश्चात मंत्री चमरा लिंडा ने कार्यक्रम का दीप प्रज्वलित कर विधिवत उद्घाटन किया। मंत्री चमरा लिंडा ने स्कूली बच्चों के साथ मिलकर पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा “वृक्ष जीवनदाता हैं। हर व्यक्ति को कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। झारखंड की प्रकृति समृद्ध है, हमें इसे बचाना होगा। उन्होंने बताया कि राज्य के सभी आवासीय विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान शुरू किया जा चुका है। उन्होंने कल्पतरु और नीम जैसे स्थानीय देसी पौधों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया। सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि किसी भी बच्चे की पढ़ाई सिर्फ दूरी या संसाधन की कमी के कारण बाधित न हो।” मंत्री ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा: “मन लगाकर पढ़ाई करें। सफलता के लिए मेहनत जरूरी है। सरकार पढ़ने वाले बच्चों को हर सुविधा दे रही है। शिक्षक विद्यालय की नींव हैं। उनके मार्गदर्शन से ही छात्र उज्ज्वल भविष्य की ओर बढ़ते हैं।”
साइकिल वितरण से ड्रॉपआउट रोकने की पहल
साइकिल पाकर बच्चों में उत्साह देखने को मिला। मंत्री ने खुद साइकिल चलाकर उसकी गुणवत्ता की जांच भी की।
गुमला के खेल प्रदर्शन पर गर्व
मंत्री चमरा लिंडा ने कहा “गुमला ने खेल के क्षेत्र में झारखंड का नाम राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है। खेल न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक विकास के लिए भी आवश्यक हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्कूल में जल्द ही खेल मैदान का निर्माण किया जाएगा और 10वीं–12वीं के बाद फ्री कोचिंग व्यवस्था शुरू होगी।
अधिकारियों ने भी दिए प्रेरक संदेश
🔹 विभागीय सचिव कृपानंद झा ने राज्य के सभी एकलव्य विद्यालयों में पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने की बात कही।
🔹 सिसई विधायक जिगा सुसारन होरो ने कहा कि विद्यालय के बच्चे हर क्षेत्र में अनुशासित व दक्ष हैं।
🔹 उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित ने स्थानीय पौधों के महत्व पर बल देते हुए बच्चों से शिक्षा को जीवन का केंद्र बनाने का आह्वान किया।
🔹 पूर्व छात्र सुधीर उरांव को BIT सिंदरी में नामांकन पर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य झलकियाँ
राष्ट्रगान और स्वागत गान से हुआ कार्यक्रम का आरंभ
स्कूली छात्रों ने पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया
मंत्री चमरा लिंडा ने किया पौधारोपण और साइकिल वितरण
BIT सिंदरी में चयनित छात्र को किया गया सम्मानित