जोहार हिंदुस्तान : झारखंड के प्रतिष्ठित समाचार पत्र अज़ाद सिपाही के प्रधान संपादक हरि नारायण सिंह का आज सुबह निधन हो गया।
जानकारी के मुताबिक, वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। रविवार सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर फैलते ही पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
हरि नारायण सिंह झारखंड के वरिष्ठ और सम्मानित पत्रकारों में गिने जाते थे। उन्होंने लंबे समय तक निर्भीक पत्रकारिता की और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया। उनके नेतृत्व में अज़ाद सिपाही ने राज्य की पत्रकारिता को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।
शोक संवेदना व्यक्त की गई
हरि नारायण सिंह के निधन पर कई वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों, बुद्धिजीवियों और राजनेताओं ने गहरा शोक जताया। सभी ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि उनके जाने से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।