जोहार हिंदुस्तान | नई दिल्ली : झारखंड कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के लिए महाराष्ट्र कांग्रेस के युवा नेता सुरज सिंह ठाकुर को झारखंड का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। यह जिम्मेदारी कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सौंपी है।
सुरज ठाकुर ने अपनी नियुक्ति पर कांग्रेस नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा..
“मैं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी, हमारे नेता और आशा की किरण राहुल गांधी भैया, नारी शक्ति की प्रखर आवाज़ और प्रेरणा स्रोत प्रियंका गांधी दीदी, महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल जी और समस्त कांग्रेस नेतृत्व का आभार व्यक्त करता हूँ कि उन्होंने मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी।
मैं अपने पसीने और खून की आखिरी बूंद तक पार्टी की सेवा करूंगा। मेरी रगों में देश के प्रति प्रेम बहता है। स्वतंत्रता दिवस के दिन इससे बेहतर कोई खबर मेरे लिए नहीं हो सकती थी।”
गौरतलब है कि झारखंड में कांग्रेस ने हाल ही में संगठन सृजन अभियान की शुरुआत की है, जिसके तहत बूथ स्तर से लेकर प्रदेश स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति बनाई जा रही है। अब सुरज ठाकुर की नियुक्ति से झारखंड कांग्रेस को नई ऊर्जा और दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।