जोहार हिंदुस्तान | नई दिल्ली : झारखंड कैडर के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी कुलदीप द्विवेदी को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में जॉइंट डायरेक्टर के पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस उपलब्धि से झारखंड पुलिस को भी गर्व का अनुभव हो रहा है।
कुलदीप द्विवेदी अपने अब तक के कार्यकाल में तेजतर्रार और निष्पक्ष अधिकारी के रूप में पहचाने जाते हैं। रांची के एसएसपी रहते हुए उन्होंने हत्या, फिरौती और नक्सल मामलों जैसे दर्जनों अनसुलझे कांडों का त्वरित निष्पादन किया। उनके नेतृत्व में रांची पुलिस ने कई अहम मामलों को सुलझाकर अपराधियों को कानून के शिकंजे में पहुँचाया।
सिर्फ अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि रांची में आधुनिक पुलिसिंग और बेहतर कानून व्यवस्था स्थापित करने का श्रेय भी द्विवेदी को जाता है। उन्होंने पुलिस और जनता के बीच विश्वास कायम करने तथा जमीनी स्तर पर अपराध रोकथाम की दिशा में कई अहम कदम उठाए थे।
IPS द्विवेदी की इस नई जिम्मेदारी से उम्मीद जताई जा रही है कि वे CBI में भी अपनी कार्यकुशलता और ईमानदारी से अहम योगदान देंगे।