जोहार हिंदुस्तान डेस्क बेंगलुरु: जनता दल (सेक्युलर) के नेता और पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को बेंगलुरु की एक अदालत ने यौन शोषण और दुष्कर्म के एक मामले में दोषी करार दिया है। सजा की अवधि पर फैसला कल सुनाया जाएगा।
प्रज्वल रेवन्ना पर बलात्कार से जुड़ी कुल 4 FIR दर्ज हैं। जांच के दौरान उनके मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों से कई महिलाओं के साथ बनाए गए अश्लील वीडियो भी बरामद हुए थे। आरोप है कि इन वीडियो के जरिए वह कई महिलाओं को ब्लैकमेल कर रहा था।
इस मामले ने न केवल कर्नाटक बल्कि देशभर में सियासी हलचल मचा दी थी, क्योंकि प्रज्वल रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एच. डी. देवेगौड़ा के पोते और पूर्व मुख्यमंत्री एच. डी. कुमारस्वामी के भतीजे हैं।
पीड़ितों और महिला संगठनों ने कोर्ट के इस फैसले को न्याय की दिशा में एक मजबूत कदम बताया है। कल अदालत द्वारा सजा सुनाए जाने के बाद यह स्पष्ट होगा कि प्रज्वल को कितने वर्षों की कैद या दंड भुगतना होगा।