कैबिनेट बैठक में लिए गए अहम फैसले – शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा और रोजगार पर बड़ा फोकस
झारखंड सरकार की हाल ही में हुई कैबिनेट बैठक में कई जनकल्याणकारी और प्रशासनिक निर्णय लिए गए। बैठक में राज्य के विकास, सुशासन, और नागरिक हितों से जुड़े कुल 25 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। नीचे प्रमुख निर्णयों को विस्तार से पढ़ें:
✅ 1. वीरगति प्राप्त जवानों के परिजनों को मिलेगी सरकारी नौकरी और अनुदान
राज्य के निवासी केंद्रीय अर्धसैनिक बलों के वीरगति प्राप्त जवानों के आश्रितों को विशेष अनुग्रह अनुदान और सरकारी सेवा में अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
✅ 2. कैग रिपोर्ट 2023 की विधानसभा में प्रस्तुति को मंजूरी
भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक की 2023 की रिपोर्ट (संख्या-3) को झारखंड विधानसभा के आगामी सत्र में प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई।
✅ 3. सेवानिवृति लाभ में संशोधन: काल्पनिक वेतनवृद्धि को स्वीकृति
भारत सरकार के नवीनतम निर्देशों के आलोक में, Notional Increment को पुनः मान्यता देते हुए पुराना राज्य संकल्प निरस्त किया गया।
✅ 4. झारखंड वित्त (अंकेक्षण एवं लेखा) सेवा नियमावली-2025 को स्वीकृति
✅ 5. तीन चिकित्सा पदाधिकारियों को सेवा से बर्खास्त किया गया
-
डॉ. कुमारी रेखा (मुसाबनी, जमशेदपुर)
-
डॉ. रीना कुमारी (बोकारो)
-
डॉ. वीणा कुमारी एम (कसमार, बोकारो)
✅ 6. डाल्टनगंज में अनुसूचित जाति/जनजाति मामलों की त्वरित सुनवाई हेतु विशेष न्यायालय की मंजूरी
✅ 7. पुलिस संयुक्त भर्ती नियमावली 2025 को स्वीकृति, पुराना विज्ञापन रद्द
✅ 8. अटल मोहल्ला क्लीनिक का नाम बदला, अब “मदर टेरेसा एडवांस हेल्थ क्लीनिक”
✅ 9. उर्दू शिक्षकों के लिए 4339 नए पदों की स्वीकृति
-
इंटर प्रशिक्षित सहायक आचार्य (3287 पद)
-
स्नातक प्रशिक्षित सहायक आचार्य (1052 पद)