जोहार हिंदुस्तान | उत्तर प्रदेश : शाहजहाँपुर में सोशल मीडिया पोस्ट से बड़ा विवाद खड़ा हो गया। दरअसल, 12 सितंबर को 45 वर्षीय संजय कुमार जायसवाल को कुरआन और पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक फेसबुक पोस्ट डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस घटना के बाद मुस्लिम समुदाय के लोग सदर बाजार थाना के बाहर विरोध प्रदर्शन करने पहुंचे।
विरोध प्रदर्शन ने लिया उग्र रूप
पुलिस के अनुसार, देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारियों ने पथराव किया और दो वाहनों में आग लगा दी। हालात बेकाबू होते देख पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए लाठीचार्ज किया।
200 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर केस दर्ज
घटना के बाद करीब 200 अज्ञात प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और वीडियो के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है।
आरोपी पहले ही गिरफ्तार
गौरतलब है कि आरोपी संजय कुमार जायसवाल को पुलिस ने आपत्तिजनक पोस्ट डालने के आरोप में पहले ही हिरासत में ले लिया था। अधिकारियों का कहना है कि माहौल बिगाड़ने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।