जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा/झारखंड: यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में लोहरदगा जिले से एक महत्वपूर्ण राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। जिले के जुझारू, कर्मठ और संघर्षशील युवा कांग्रेसी कार्यकर्ता दानिश अली ने यूथ कांग्रेस कमेटी के लोहरदगा जिलाध्यक्ष पद पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। उनकी इस जीत को जिले के युवाओं और कांग्रेस संगठन के लिए एक नई ऊर्जा के रूप में देखा जा रहा है।
नवनिर्वाचित यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष दानिश अली ने अपनी जीत का श्रेय कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से लेकर राज्य, जिला और बूथ स्तर तक के एक-एक कार्यकर्ता और युवा साथी को दिया। उन्होंने कहा कि यह जीत व्यक्तिगत नहीं, बल्कि संगठन की सामूहिक मेहनत, विश्वास और संघर्ष का परिणाम है।
संगठन और युवाओं के हित में करेंगे काम – दानिश अली
जीत के बाद प्रतिक्रिया देते हुए दानिश अली ने कहा कि लोहरदगा जिले के युवाओं ने जिस भरोसे और विश्वास के साथ उन्हें प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है, वे उस पर शत-प्रतिशत खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन सर्वोपरि है और युवाओं के हक, अधिकार और सम्मान के लिए हर मंच पर मजबूती से आवाज़ उठाई जाएगी।
दानिश अली ने यह भी कहा कि लोहरदगा जिले में कांग्रेस पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने के लिए वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ संगठनात्मक जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने यूथ कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव में जिला, विधानसभा और प्रखंड स्तर पर चुनाव लड़ने वाले सभी विजेता एवं प्रतिभागी उम्मीदवारों से समन्वय स्थापित कर एकजुट होकर कांग्रेस को मजबूत करने की बात कही।
बधाइयों का लगा तांता
यूथ कांग्रेस कमेटी के लोहरदगा जिलाध्यक्ष पद पर दानिश अली की ऐतिहासिक जीत के बाद उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। उन्हें बधाई देने वालों में कई वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और युवा कांग्रेस के पदाधिकारी शामिल हैं।
बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव, रोहित प्रियदर्शी उरांव, विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल, हाजी शकील अहमद, नेसार अहमद, महिला कांग्रेस नेत्री सीमा परवीन, मुजम्मिल अंसारी, अरशद अयूब, सामुल अंसारी, विशाल डूंगडूंग, सोशल मीडिया चेयरमैन असलम अंसारी, युनूस अंसारी, तनवीर गौहर, अनीश अहमद खान, जमील अंसारी, जफर इमाम, सेराज खान, रौनक इकबाल, एकरामुल अंसारी, हातिम अंसारी, कबीर अंसारी, राजेंद्र यादव, शेख सादिक, जयवंत कुजूर, खलील अहमद, उल्फत अंसारी सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्ता शामिल हैं।
इसके अलावा प्रकाश उरांव, अरमान अंसारी, अभिषेक कुमार, खालिद अंसारी, मनीष उरांव समेत बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस एवं कांग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और समाजसेवियों ने दानिश अली को जीत की शुभकामनाएं दीं।
