लोहरदगा जिला के किस्को प्रखंड में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देशानुसार प्रखंड अध्यक्ष युनूस अंसारी के नेतृत्व में जिला कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद एवं विधायक प्रतिनिधि सह प्रखंड प्रवेक्षक निशीथ जायसवाल की मौजूदगी में संगठन सृजन वर्ष के जिला प्रशिक्षक संदीप गुप्ता के द्वारा किस्को प्रखंड अंतर्गत बगड़ू पंचायत में बूथ कमिटी एवं अन्य गणमान्य कांग्रेसियों के उपस्थित में पंचायत कमिटी का समीक्षा किया गया साथ ही समीक्षा कर पंचायत कमिटी का गठन किया गया।जिसमें पंचायत अध्यक्ष प्रकाश उरांव को बनाया गया इसके साथ ही उपाध्यक्ष एवं पंचायत महासचिव का भी चुनाव किया गया। इस मौके पर प्रशिक्षक संदीप गुप्ता ने बगडू पंचायत के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन सृजन वर्ष के तहत कांग्रेस पार्टी को मजबूती को लेकर प्रशिक्षण दिया गया।कार्यकारी अध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने कहा संगठन सृजन वर्ष पार्टी को मजबूती के लिए चलाई जा रही है। इसके तहत गांव गांव पांचों में पहुंच कर कार्यकर्ताओं को आगे करते हुए उन्हें पार्टी के प्रति सक्रिय रूप से कार्य हेतु जिम्मेवारी भी दिया जा रहा है। मौके प्रखंड प्रवेक्षक सह विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल ने कहा कि संगठन सृजन वर्ष के तहत कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए पंचायत तक पहुँचकर पार्टी संरचना को तैयार किया जा रहा है ताकि कांग्रेस को बूथ स्तर तक बेहतर और मज़बूत बनाया जा सके , भौतिक सत्यापन के साथ नए एवं पुराने सक्रिय कार्यकर्ताओं को जोड़ा जा रहा है। विधायक डॉ रामेश्वर उरांव के द्वारा भी द्वारा कांग्रेस कमेटी के संगठन के पदाधिकारियों के समस्याओं को भी दूर करने का कार्य कर रहे है एवं संगठन के प्रति उनका भी पार्टी को मजबूती के लिए कार्य किया जा रहा है। स्तर एवं राज्य से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक कांग्रेस पार्टी मजबूत होगी। सभी नवनियुक्त कमिटी के पदाधिकारियों को कांग्रेस पार्टी के प्रति सक्रिय होकर कार्य करे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करे। मौके पर मुख्य रूप से ऐनुल अंसारी, रामदेव उरांव, प्रकाश उरांव,जफर इमाम, सोमें उरांव, अनिल उरांव, सीताराम उरांव, मुन्ना उरांव रामलखन उरांव, अनिता उरांव, आदि उपस्थित थे।
195