जोहार हिंदुस्तान डेस्क | नई दिल्ली : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ी के गंभीर आरोप लगाते हुए वोट चोरी के 5 प्रमुख तरीकों का खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को बचाने के लिए इन पर तुरंत कार्रवाई की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने यह भी दावा किया कि चुनाव को किस तरीके से धांधली करके जीता गया था।
राहुल गांधी के अनुसार, वोट चोरी के 5 तरीके इस प्रकार हैं।
1. डुप्लीकेट वोटर – एक ही व्यक्ति का नाम कई जगह वोटर लिस्ट में दर्ज होना।
2. फर्जी/इनवैलिड पते – ऐसे पते पर वोटर बनाना जो अस्तित्व में ही नहीं है या अवैध है।
3. एक पते पर भारी संख्या में वोटर – एक ही घर या पते पर असामान्य रूप से बड़ी संख्या में मतदाताओं का नाम दर्ज होना।
4. इनवैलिड फोटो पर वोटर – गलत या अमान्य फोटो के साथ वोटर पहचान पत्र जारी होना।
5. नए वोटर के नाम पर धांधली – नए मतदाताओं के पंजीकरण में जानबूझकर गड़बड़ी करना।
राहुल गांधी ने दावा किया कि यह जांच सिर्फ एक ही विधानसभा क्षेत्र में की गई थी, जहां 1 लाख 250 फर्जी वोटर पाए गए। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर पूरे देश में इसी तरह की जांच हो तो नतीजे चौंकाने वाले हो सकते हैं।
कांग्रेस नेता ने चुनाव आयोग से मांग की कि इस तरह की गड़बड़ियों को रोकने के लिए पारदर्शी और कड़ी व्यवस्था बनाई जाए, ताकि जनता का विश्वास चुनाव प्रक्रिया पर कायम रह सके।