झारखंड/लोहरदगा : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार चलाए जा रहे संगठन सृजन वर्ष 2025 अभियान के तहत लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को प्रखंड के जोरी पंचायत में मंगलवार की शाम एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सत्यदेव भगत ने की।
बैठक का उद्देश्य पंचायत स्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत करना और नई पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन करना था। इस मौके पर कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद, जिला प्रशिक्षिका अनामिका सरकार, प्रखंड पर्यवेक्षक शमुल अंसारी, कैरो प्रखंड पर्यवेक्षक सह कुडू उप प्रमुख ऐनुल अंसारी, जोरी मुखिया सह भंडरा पर्यवेक्षक राजू उरांव समेत कई पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे। जोरी पंचायत में कांग्रेस का यह संगठनात्मक विस्तार न केवल स्थानीय कार्यकर्ताओं को सशक्त करेगा, बल्कि जिला और राज्य स्तर पर पार्टी को नई ऊर्जा देने का कार्य करेगा। संगठन सृजन वर्ष 2025 कांग्रेस के पुनर्निर्माण की दिशा में एक अहम पड़ाव बनता जा रहा है।
नवगठित पंचायत कांग्रेस कमेटी
बैठक में सर्वसम्मति से जोरी पंचायत कांग्रेस कमेटी का गठन किया गया, जिसमें निम्न पदाधिकारी चुने गए।
पंचायत अध्यक्ष: कबीर अंसारी
उपाध्यक्ष: मनोज उरांव, अनवर अंसारी
महासचिव: सीमा कुमारी, विद्या सागर टाना भगत
नेताओं के वक्तव्य..
बैठक को संबोधित करते हुए कार्यकारी जिलाध्यक्ष हाजी शकील अहमद ने कहा, “संगठन सृजन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कांग्रेस पार्टी को गांव-गांव, बूथ-बूथ तक मजबूत बनाना है। लोहरदगा ही नहीं, झारखंड और पूरे देश में कांग्रेस पार्टी एक बार फिर सबसे बड़ी ताकत बनकर उभरेगी।
वहीं प्रखंड पर्यवेक्षक शमुल अंसारी ने कहा.. संगठन सृजन कार्यक्रम के तहत कार्यकर्ता हर स्तर पर पार्टी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं और कांग्रेस को आगामी चुनावों में मजबूती से स्थापित करें। उन्होंने राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की वापसी और राष्ट्रीय राजनीति में निर्णायक भूमिका की भी उम्मीद जताई।
प्रशिक्षण सत्र भी हुआ आयोजित
बैठक के बाद जिला प्रशिक्षिका अनामिका सरकार ने नवगठित पंचायत कांग्रेस कमेटी के सदस्यों को पार्टी के कार्य, जिम्मेदारियों और संगठनात्मक अनुशासन पर संक्षिप्त प्रशिक्षण भी दिया।
उपस्थित प्रमुख सदस्य
कार्यक्रम में मनान अंसारी, निज़ाम अंसारी, संजू तुरी, शहज़ाद अंसारी, नारायण भगत, लहसन भगत, विर्मत भगत, नईम अंसारी, मनीष उरांव, गज्जी उरांव, फारुख अंसारी, फिरोज अंसारी समेत दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।