जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा/झारखंड: लोहरदगा जिला कांग्रेस कमिटी की एक आवश्यक बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय में किया गया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने की। बैठक में मुख्य रूप से आगामी नगर निकाय चुनाव की तैयारी एवं पार्टी समर्थित उम्मीदवारों के चयन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सुखैर भगत ने कहा कि पार्टी का उम्मीदवार वही होगा जो कांग्रेस का सच्चा और समर्पित कार्यकर्ता हो तथा जो निस्वार्थ भाव से हमेशा पार्टी के लिए खड़ा रहा हो। उन्होंने बताया कि उम्मीदवारों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया जाएगा। इसके बाद पॉलिटिकल अफेयर कमिटी एवं स्क्रीनिंग कमिटी की संयुक्त अनुशंसा पार्टी हाईकमान को भेजी जाएगी, जिसके आधार पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि जिस उम्मीदवार को टिकट मिलेगा, उसके समर्थन में सांसद, विधायक, पूर्व राज्यसभा सांसद, जिला कांग्रेस कमिटी के पदाधिकारी एवं सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और एकजुटता के साथ चुनाव प्रचार में जुटेंगे। नगर निकाय चुनाव को सफल बनाने के लिए सभी प्रखंड अध्यक्षों, मंडल अध्यक्षों एवं पंचायत अध्यक्षों को विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
बैठक में उपस्थित प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद ने पार्टी समर्थित उम्मीदवार को जिताने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता ही चुनावी सफलता की सबसे बड़ी ताकत है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना आवश्यक है। साथ ही आम जनता से सीधा संवाद स्थापित कर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और समर्पण के साथ चुनावी अभियान में जुटने का आह्वान किया।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि नगर निकाय चुनाव को लेकर कई इच्छुक उम्मीदवारों के आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिन पर नियमानुसार आगे की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सुखैर भगत, प्रदेश प्रतिनिधि नेसार अहमद, पूर्व जिला महासचिव शाजिद अहमद बेलू, जिला सोशल मीडिया प्रभारी प्रकाश उरांव, प्रभात भगत, परवेज आलम, प्रखंड अध्यक्ष सत्यदेव भगत, जुगल भगत, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद, अनीश अहमद, प्रदेश युवा महासचिव विशाल डूंगड़ूंग, जिला परिषद सदस्य संदीप कुमार गुप्ता, OBC स्टेट को-ऑर्डिनेटर संतोष महतो, सड़क सुरक्षा कुणाल अभिषेक, युवा जिलाध्यक्ष दानिश अली, उपप्रमुख कुडू ऐनुल अंसारी, मंडल अध्यक्ष महताब आलम, हामीद अंसारी, रुस्तम अंसारी, युवा विधानसभा अध्यक्ष आसिफ इमाम, रोशन बैक, तारिक अनवर, मीनू खान, कुमार अभिषेक, संजय नायक, रेहान अख्तर, रहमत अंसारी, श्रवण वर्मा, क्यूमुद्दीन अंसारी, गोल्पेन कुरैशी, मो. इब्राहिम रामसूल, मोजाहिर अंसारी, रामदेव साहू, एजाज, इर्शीद अहमद, ताहेरा तबस्सुम, आरती कुमारी, संतोष उरांव, असलम अंसारी, मो. समीम अंसारी, मुन्नी मिंज, तारामुन्नी भगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।