जोहार हिंदुस्तान |लोहरदगा/झारखंड : भारतीय जनता पार्टी जिला लोहरदगा के बख्शिडीपा स्थित जिला कार्यालय में प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित प्रखंड अध्यक्ष चुनाव की प्रक्रिया शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई। चुनाव में मुख्य रूप से जिला पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक तथा एससी मोर्चा अध्यक्ष किशुन दास तथा जिला चुनाव अधिकारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू उपस्थित रहे।
जिला संगठनात्मक ढांचे के अनुसार लोहरदगा भाजपा को कुल 10 मंडलों में विभाजित किया गया है। मंडल अध्यक्ष पद के लिए नामांकन उन्हीं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया जिन्होंने बूथ अध्यक्ष समिति एवं प्राथमिक/सक्रिय सदस्यता के मानकों को पूरा किया था।
निर्धारित प्रक्रिया के बाद चुनाव अधिकारी और पर्यवेक्षक ने योग्यता के आधार पर कुल 3 मंडल अध्यक्ष और 2 जिला प्रतिनिधियों की घोषणा की।
घोषित पदाधिकारी (मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि)
ग्रामीण मंडल अध्यक्ष — विवेक चौहान
किस्को मंडल अध्यक्ष — राजकुमार मुंडा
कुड़ु पूर्वी मंडल अध्यक्ष — कृष्णा मोदी
जिला प्रतिनिधि — जगरनाथ राम
जिला प्रतिनिधि — विश्वजीत भारती
चुनाव प्रक्रिया में मौजूद रहे भाजपा के कई वरिष्ठ नेता
इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनीर उरांव, पूर्व जिला अध्यक्ष राजमोहन राम, प्रदेश एसटी मोर्चा महामंत्री बिंदेश्वर उरांव, उपाध्यक्ष बालकृष्ण सिंह, नवीन कुमार टिंकू, हर्षनाथ महतो, सरिता देवी, अजय कुमार पंकज, अनिल उरांव, पशुपति नाथ पारस, मिथुन तमेड़ा, राजकिशोर साहू, बजरंग उरांव, राजेंद्र महतो, सुरेश लोहरा, पवन तिग्गा, सुरेश बैठा, संगीता कुमारी, राजेश महतो, अमरेश भारती, लखन उरांव, कपिन्द्र महतो, अभिषेक चौहान, संजय महतो, ज्ञानेश गुप्ता, परमेश्वर उरांव, विक्की कुमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
