जोहार हिंदुस्तान | लोहरदगा : झारखंड पुलिस को नक्सल विरोधी अभियान में एक बड़ी सफलता मिली है। मुख्यमंत्री एवं पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत जेएमएमपी (Jharkhand Jan Mukti Parishad) उग्रवादी संगठन के सक्रिय सदस्य कलेश्वर खेरवार को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार नक्सली पहले भाकपा (माओवादी) संगठन में भी सक्रिय था और वर्ष 2017 में आत्मसमर्पण कर चुका था, लेकिन पुनः उग्रवादी गतिविधियों में शामिल हो गया था।
26 जून को हुई थी मुठभेड़
दिनांक 26 जून 2025 को लोहरदगा पुलिस और 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के संयुक्त अभियान के दौरान जेएमएमपी उग्रवादियों से मुठभेड़ हुई थी। पुलिस बल की जवाबी कार्रवाई से नक्सली भागने में सफल रहे थे। उस दौरान घटनास्थल से भारी मात्रा में सामग्री बरामद हुई थी, जिसमें
एक SLR का मैगजीन
7.62mm के 51 जिंदा कारतूस और 2 खोखा
इंसास खोखा-01
05 एंड्रॉइड मोबाइल, 03 कीपैड मोबाइल
01 वॉकी-टॉकी, 01 पावर बैंक
नगद 3100 और अन्य समान शामिल थे।
मुठभेड़ के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि रविन्द्र यादव, सचिन और कलेश्वर खेरवार का दस्ता इलाके में सक्रिय है।
9 सितंबर को मिली सूचना, 10 सितंबर को गिरफ्तारी
पुलिस अधीक्षक लोहरदगा को 9 सितंबर को सूचना मिली कि फरार नक्सली कलेश्वर खेरवार अपने गांव लोहरदगा थाना क्षेत्र के ग्राम ब्रहमण्डीहा आया हुआ है। तत्काल पुलिस ने 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के साथ समन्वय कर एक विशेष छापामारी टीम गठित की और छापेमारी कर कलेश्वर खेरवार को गिरफ्तार कर लिया।
जब्त सामग्री
गिरफ्तार नक्सली के पास से पुलिस ने निम्नलिखित सामग्री बरामद की है
1. ब्लू रंग का Realme Narzo स्मार्टफोन (बिना सिम)
2. काला रंग का पिट्ठू बैग
3. बैग से मिले चार सिम कार्ड (3 Airtel, 1 Jio)
4. नेवी ब्लू रंग की छोटी डायरी
5. जेएमएमपी संगठन का पर्चा
दर्ज मुकदमा
गिरफ्तार नक्सली कलेश्वर खेरवार को पेशरार थाना कांड संख्या 04/2025, दिनांक 27.06.2025 के तहत विभिन्न धाराओं—190/191/126/127/109/61 भा.दं.सं., 17 CLA एक्ट एवं 27 आर्म्स एक्ट—में न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
छापामारी टीम के सदस्य
इस अभियान का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, किस्को वेदांत शंकर ने किया। टीम में शामिल प्रमुख अधिकारी व जवान इस प्रकार हैं
मनीष कुमार, पुलिस निरीक्षक, 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल
पु.अ.नि. मनोज कुमार, थाना प्रभारी, कुडू
पु.अ.नि. दिनेश कुमार, थाना प्रभारी, बगडू
पु.अ.नि. बिरेन्द्र कुमार, थाना प्रभारी, पेशरार
पु.अ.नि. हर्षवर्धन कुमार सिंह, थाना प्रभारी, जोबांग
पु.अ.नि. किशोर कुमार दास, तकनीकी शाखा
गृ. 2043 नीरज कुमार मिश्र, तकनीकी शाखा
आ. 472 विपिन हजाम
चा.आ. 716 निर्मल मार्शल मिंज
आ. 501 बुधराम सिंह मुंडा
आ. 589 अजय कुमार महतो
आ. 102 पीटर मिंज
आ. 29 वैभव नारायण मिर्धा
चा.आ. 195 नैमन बारला
सैट-75 बगडू थाना एवं 32वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के अन्य सशस्त्र बल सदस्य