जोहार हिंदुस्तान | दिल्ली : आजाद समाज पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आज़ाद से शिष्टाचार मुलाकात की।
इस मुलाकात के दौरान पश्चिम उत्तर प्रदेश में संगठन के विस्तार, जनसंपर्क अभियानों की रणनीति और बहुजन समाज को संगठित करने की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई। दोनों नेताओं ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति जताई।
बैठक में पार्टी की आगामी कार्ययोजना, चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक ढांचे में सुधार और जनआंदोलनों को धार देने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष काशिफ रजा ने कहा कि पार्टी नेतृत्व से यह संवाद झारखंड और उत्तर प्रदेश सहित देशभर में सामाजिक न्याय की मुहिम को और मजबूत करेगा। उन्होंने भरोसा जताया कि भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी का संघर्ष बहुजन समाज के हक और सम्मान की लड़ाई को निर्णायक दिशा देगा।