जोहार हिंदुस्तान | झारखंड: लोहरदगा अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में शनिवार को सावन महोत्सव का रंगारंग आयोजन किया गया, जिसमें संस्थान की महिला कर्मियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलन कर किया। संचालन का जिम्मा कुंदन गिद्ध और शबनम ने संभाला।
महोत्सव में रैम्प वॉक, सावन कॉस्ट्यूम, मेहंदी प्रतियोगिता और विभिन्न रचनात्मक मुकाबलों का आयोजन किया गया। कई राउंड के बाद प्यारी टोप्पो को ‘सावन की रानी’ का ख़िताब मिला।
बेस्ट कॉस्ट्यूम – ममता टोप्पो
बेस्ट हेयर स्टाइल – सरिता
बेस्ट बैंगल – पूजा
विशेष प्रदर्शन – पूना, शबनम, मालती, नमिता, कलावती, सुलेखा
विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए गए
प्रथम पुरस्कार: 66 पीस का स्टील डिनर सेट
द्वितीय पुरस्कार: इंडक्शन कुकर
तृतीय पुरस्कार: मिक्सर
चतुर्थ पुरस्कार: इलेक्ट्रिक केतली और कप सेट
डॉ. प्रतिमा त्रिपाठी ने बताया कि यह आयोजन पिछले कई वर्षों से हो रहा है, जिसका उद्देश्य महिला कर्मियों की छिपी प्रतिभा को सामने लाना, आत्मविश्वास बढ़ाना और उन्हें तनावमुक्त करना है। उन्होंने कहा, “अविराम की उन्नति में महिलाओं का योगदान सराहनीय है। जहां महिलाएं प्रसन्न होती हैं, वहां खुशियां अपने आप आ जाती हैं।”
अविराम के सचिव इंद्रजीत भारतीय ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और संस्थान के लिए ऐसे ही समर्पण और आत्मविश्वास बनाए रखने की अपील की।
इस मौके पर रेणुका, ममता, कुंदन, आरती, डॉली, प्यारी, शबनम, संगीता, अनुषा, तारामनी, सरिता, मालती, नमिता, कलावती, सुलेखा, तबस्सुम, श्वेता, नेहा, रौशन, पूना, खुशबू, प्राची, काजल, अफ़साना, पूजा, बबीता आदि ने धमाकेदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और सावन महोत्सव का आनंद उठाया।