जोहार हिंदुस्तान डेस्क | मुंबई: सोशल मीडिया और कुछ न्यूज़ चैनलों पर फैली झूठी खबरों के बीच बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र पूरी तरह स्वस्थ हैं और घर लौट आए हैं। बीते कुछ दिनों से उनकी तबीयत को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं। कुछ चैनलों ने बिना पुष्टि के उनकी मौत की अफवाह भी प्रसारित कर दी थी।
हालांकि, धर्मेंद्र के परिवार ने इन खबरों को सिरे से खारिज किया है। उनकी पत्नी और सांसद हेमा मालिनी ने मीडिया की गैर-जिम्मेदाराना रिपोर्टिंग पर नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि “बिना पुष्टि के ऐसी खबरें फैलाना बेहद शर्मनाक और संवेदनहीन है।”
परिवार के मुताबिक, धर्मेंद्र कुछ दिन पहले मामूली अस्वस्थ थे लेकिन अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और आराम कर रहे हैं। उनके फैंस और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर उनके जल्द स्वस्थ होने की शुभकामनाएं दे रहे हैं।
