जोहार हिंदुस्तान | झारखंड प्रदेश AIMM के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की एक दिवसीय प्रदेश स्तरीय आम सभा आज निशा मैरेज हॉल, नया सराय, रांची में आयोजित हुई। इस आम सभा में सर्वसम्मति से संगठन के चार नए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष के चयन का प्रस्ताव पारित किया गया।
चुने गए कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष
समीर अली (पूर्व संगठन महासचिव)
शाहिद अय्यूबी (पूर्व प्रदेश सचिव सह महानगर अध्यक्ष)
मंसूर आलम (पूर्व प्रदेश युवा महासचिव)
सुराज दास (पूर्व हजारीबाग जिला अध्यक्ष)
मॉबलिंचिंग कानून पर बड़ा प्रस्ताव
सभा में AIMM पदाधिकारियों ने राज्य में मॉबलिंचिंग की घटनाओं पर चिंता जताई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि –
2021 में विधानसभा से पास होकर राज्यपाल के पास भेजे गए मॉबलिंचिंग विरोधी कानून को फिर से पारित कराने के लिए पहल की जाएगी।
इस मुद्दे को पुनः विधानसभा में उठाने हेतु AIMM का एक शिष्टमंडल माननीय विधायकों से मुलाकात करेगा।
पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए राजभवन के पास एक दिवसीय धरना आयोजित किया जाएगा।
राज्यपाल और मुख्यमंत्री से सीधे मुलाकात कर मॉबलिंचिंग विरोधी कानून को लागू करने की मांग रखी जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया जाएगा
सभा में लिए गए सभी प्रस्तावों को लिखित रूप में AIMM के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी तक पहुँचाने का निर्णय लिया गया। इसके लिए झारखंड से एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही हैदराबाद रवाना होगा।
सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल
कार्यक्रम में झारखंड के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुख्य रूप से समीर अली, शाहिद अय्यूबी, मंसूर आलम, सूरज दास, मोहम्मद मेराज, नदीम खान, अकीब खान, हसीबुल अंसारी, खिताबुल अंसारी, आबीद हुसैन, अफताब, अली हैदर, इम्तियाज, अख्तर राज, कादरी साहब, सरताज आलम, सैफुद्दीन और अशोक नायक सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही।