जोहार हिंदुस्तान | रांची : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) झारखंड प्रदेश आगामी 21 सितंबर 2025, रविवार को बरही (हजारीबाग) में अपना प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित करने जा रही है। इस कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
रोड शो से होगा आगाज़
सम्मेलन से पहले सुबह 10 बजे AIMIM कार्यकर्ता हजारीबाग रोड स्थित हर्षित लाइन होटल से सैकड़ों फोर व्हीलर गाड़ियों के साथ रोड शो की शुरुआत करेंगे, जो बरही चौक तक जाएगा। इस रोड शो के माध्यम से पार्टी अपनी ताक़त का प्रदर्शन करेगी।
11 बजे से सम्मेलन का आयोजन
बरही में होने वाले इस कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ सुबह 11 बजे होगा। सम्मेलन में पार्टी के स्थानीय और प्रदेश स्तरीय नेता शामिल होंगे। उम्मीद जताई जा रही है कि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।
राजनीतिक दृष्टि से अहम
झारखंड में आगामी विधानसभा उप चुनावी परिदृश्य को देखते हुए यह सम्मेलन AIMIM के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। पार्टी अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने और कार्यकर्ताओं में जोश भरने के मकसद से इस तरह के आयोजन लगातार कर रही है।
आयोजकों की अपील
AIMIM झारखंड प्रदेश ने सभी जिलों और विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ताओं से इस सम्मेलन में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। कार्यक्रम को लेकर बरही और आसपास के इलाकों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।