जोहार हिंदुस्तान | रांची : ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) झारखंड द्वारा आगामी 21 सितंबर 2025 को प्रदेश स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है। इस सम्मेलन में संगठन की मजबूती, अल्पसंख्यकों और शोषित-वंचित वर्ग के अधिकारों, तथा आगामी विधानसभा चुनावों में प्रत्याशी चयन जैसे अहम मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
कार्यक्रम के प्रस्तावित मुख्य बिंदु इस प्रकार हैं।
1. झारखंड में AIMIM पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने पर विचार।
2. विगत वर्षों में राज्य में हुई मॉब लिंचिंग की घटनाओं समेत अल्पसंख्यकों और शोषित वर्गों के अधिकारों पर पार्टी की भूमिका की समीक्षा।
3. हैदराबाद से गठित 9 सदस्यीय समिति के पिछले 4 वर्षों के कार्यकाल पर चर्चा।
4. प्रखंड से राज्य स्तर तक पदाधिकारियों के मनोनयन के मानदंड पर विचार-विमर्श।
5. विगत विधानसभा चुनाव और आगामी विधानसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन की रूपरेखा और मानदंड पर चर्चा।
सम्मेलन में प्रदेश, जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ स्तर के सभी पदाधिकारी शामिल होंगे। साथ ही AIMIM से जुड़ने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भी इसमें आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम का आयोजन 21 सितंबर 2025 को सुबह 10:00 बजे, हजारीबाग रोड स्थित बृंदा हाइज लाइन होटल, सेकंड फ्लोर, ब्लू गैलरी हॉल में किया जाएगा।
कार्यक्रम को लेकर कार्यक्रम के संयोजक व निवेदक आबीद हुसैन (पूर्व मीडिया संयोजक, मांडर विधानसभा, रांची) ने कहा कि यह सम्मेलन झारखंड की राजनीतिक दिशा और AIMIM के भविष्य की रणनीति तय करने में अहम भूमिका निभाएगा। हम चाहते हैं कि संगठन की मजबूती के साथ-साथ अल्पसंख्यकों और शोषित-वंचित वर्ग के मुद्दों पर ठोस कदम उठाए जाएं। सभी कार्यकर्ताओं की राय इस प्रक्रिया में महत्वपूर्ण होगी।